National

ठाणे में अब तक 417 पुलिसकर्मी Corona से संक्रमित, तीन की मौत

Thane (Maharashtra): ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अब तक कम से कम 417 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है. पुलिस प्रवक्ता सुखदा नारकर ने शनिवार को बताया कि अब तक कम से कम 417 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जा गये हैं, जिनमें से तीन कांस्टेबलों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें- भारत में भी परवान चढ़ रहा है रंग और नस्ल के खिलाफ आंदोलन

मरीजों में अधिकारी भी शामिल

उन्होंने कहा कि इनमें से 313 पुलिसकर्मियों को स्वस्थ हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 101 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. मरीजों में अधिकारी भी शामिल हैं.

ठाणे पुलिस आयुक्तालय में ठाणे शहर के अलावा भिवंडी, कल्याण-डोम्बिवली, अंबरनाथ, उल्हासनगर और बदलापुर इलाके भी आते हैं. इस बीच, ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने यहां पुलिसकर्मियों के लिए शुक्रवार को आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में उनसे अपील की कि वे कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते समय ‘‘अतिरिक्त सावधानी’’ बरतें.

इसे भी पढ़ें- किसानों का दर्दः लॉकडाउन में 2 रुपये भी नहीं बिक पायी भिंड़ी अब कर्ज के भरोसे धान की खेती

मुंबई में कोविड-19 के 72,287 मामले

पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोगों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भौतिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए. अगर वे किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो उन्हें मास्क पहनना चाहिए. साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोविड-19 के 72,287 मामले सामने आये हैं और 4,177 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: जून में डीजल 16 प्रतिशत तो पेट्रोल 13 प्रतिशत हुआ महंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button