
Ranchi: डॉ दिनेश कुमार की जगह मंजू गाड़ी को रिम्स का प्रभारी निदेशक बनाया गया है. डॉ मंजू गाड़ी रिम्स की सबसे वरिष्ठ प्राचार्य और डीन हैं. प्रभारी निदेशक बनाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. रिम्स के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी महिला को निदेशक बनाया गया है. वहीं वह आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला निदेशक भी हैं.
गौरतलब है कि वर्तमान निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह का चयन केंद्र सरकार की तरफ से एम्स भटिंडा के डायरेक्टर के रूप में हुआ है. इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सरकार को दिया.
बाद में डॉ डीके सिंह की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को कहा गया था कि सरकार की तरफ से कोरोना महामारी तक रिम्स में ही बने रहने की सूचना की औपचारिकता भारत सरकार को दे दी जाये. इस मामले की फाइल जब मंत्री बन्ना गुप्ता के पास पहुंची तो उन्होंने डॉ डीके सिंह की तारीफ करते हुए फाइल पर यह लिख दिया कि इन्हें तत्काल प्रभाव से रिम्स छोड़ने की अनुमति दी जाती है. रिम्स के निदेशक की नियुक्ति मुख्यमंत्री करते हैं. इसके बाद डॉ मंजू गाड़ी को रिम्स का प्रभारी निदेशक बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें – कैंसर मरीज, लीवर ट्रांसप्लांट करा चुके कर्मी और गर्भवती महिला कर्मचारी घर से करेंगे काम, आदेश जारी




