
Lohardaga: फुलझर नहर निर्माण कार्य रोकने में शामिल पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है. एसपी प्रियंका मीणा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने सेन्हा थाना क्षेत्र के चौकनी गांव से सक्रिय सदस्य विनय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी विनय क्षेत्र में संगठन विस्तार करने का काम कर रहा था. साथ ही लेवी वसूली का काम करता था.
इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: संक्रमण का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में करीब 17 हजार नये केस, मरीजों की संख्या हुई 4,73,105
गिरफ्तार उग्रवादियों के बयान पर हुई गिरफ्तारी
नहर निर्माण कार्य रोकने में शामिल उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के पांच उग्रवादियों को पुलिस ने 15 जून को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के बयान पर पुलिस ने बुधवार की रात चौकनी गांव से स्वर्गीय राम स्वरूप साहू के उग्रवादी पुत्र विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में तेजी से फैल रहा Corona, मुंबई को पछाड़ संक्रमितों की संख्या 70 हजार से पार
PLFI उग्रवादियों ने बंद कराया था काम
सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार मैना टोली आम बगीचा में फुलझर नहर का निर्माण हो रहा है. नहर का निर्माण 13 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है. यहां 12 जून 2020 को उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के हथियारबंद दस्ता सदस्य पहुंचे और काम में लगे लोगों को लेवी के नाम पर धमकी दी.
संगठन ने मजदूरों और मशीन ऑपरेटरों से कहा कि निर्माणकारी एजेंसी द्वारा लेवी नहीं मिला है. जबतक लेवी नहीं मिलता है, काम बंद रहेगा. साथ ही मौके पर पीएलएफआइ नक्सलियों ने पर्चा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली थी. इसके बाद से नहर निर्माण कार्य बंद है.
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः सोपोर में दो आतंकवादी ढेर, मुठभेड़ जारी





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
These are actually great ideas in concerning blogging.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.