JharkhandRanchi

बड़ा तालाब के सुंदरीकरण में 30 करोड़ की हुई बंदरबांट, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मामला : झारखंड छात्र संघ

Ranchi : झारखंड छात्र संघ ने बड़ा तालाब (रांची झील) के सुंदरीकरण के काम में सरकारी राशि की बंदरबांट का आरोप लगाया है. संघ के मुताबिक गलत तरीके से काम करके 30 करोड़ रुपये का खर्च निगम ने कर दिया है. बावजूद इसके तालाब की हालत नहीं सुधरी है बल्कि जलसंकट खड़ा हो गया है. संघ ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर इसके दोषी अधिकारियों और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें – Corona Update : 24 जून को झारखंड में 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या हुई 2207

अवैध निर्माण से हो रही करोड़ों की कमाई

झारखंड छात्र संघ प्रमुख शमीम अली के अनुसार बड़ा तालाब काफी ऐतिहासिक रहा है. सन् 1841 में रांची में पड़ी भीषण गर्मी और पानी की किल्लत को देखते हुए इसे खुदवाया गया था. उस दौरान ब्रिटिश सरकार के (रांची के डिप्टी कमिश्नर) रॉबर्ट ओस्ले ने 1842 में 53 एकड़ भूमि पर बड़ा तालाब का निर्माण करवाया था. इस काम में रांची जेल में बंद स्वतंत्रता सेनानियों (आदिवासी मूलवासी) से मजदूरी करवायी गयी थी. बड़ा तालाब अब भी रांची शहर के लिए लाइफ लाइन मानी जाती है. इसके कारण पुरानी रांची, किशोरगंज, अपर बाजार, लेक रोड़, हिन्दपीढ़ी सहित आसपास की बस्तियों में पानी का स्रोत बना हुआ था. तालाब के दक्षिणी छोर पर स्थित सेवा सदन की तरफ बड़े पैमाने पर तालाब की भूमि पर कब्जा है. इस पर गोदाम, व्यायामशाला, धर्मशाला, दुकान, सुलभ शौचालय, बिजली पावर हाउस, पार्क आदि का निर्माण कर कई लोग करोड़ों रुपये कमा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – पीके वर्मा बने पीसीसीएफ और प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष, सरयू ने कहा जायेंगे हाइकोर्ट

हाइकोर्ट का भी नहीं है डर

झारखंड हाइकोर्ट ने 2008 और 2011 में राज्य सरकार और नगर निगम से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि तालाबों की भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य ना हों. अतिक्रमण हटाये जायें. लेकिन नगर निगम या सरकार द्वारा इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया. बल्कि निगम व नगर विकास विभाग ने भूगर्भ जल संकट को भी नजरअंदाज करते हुए उसमें स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा लगा दी. बिना तकनीकी जांच और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति लिये यह सब किया गया. घटिया स्तर के मेटेरियल का प्रयोग कर 30 करोड़ की लागत से जैसे-तैसे तालाब का आधे अधूरे तरीके से सौंदर्यीकरण कर दिया. तालाब के चारों ओर 10 फीट का गड्ढा खोद कर पत्थर की नींव और ईटों की दीवार दे दी गयी. इन सब कामों से पहले से ही छोटा हो चुके बड़ा तालाब का एरिया अब और भी छोटा हो गया है. साथ ही आस-पास के मुहल्ले में पानी का संकट खड़ा हो चुका है. सरकार दोषियों के खिलाफ कदम उठाये.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : दो नये केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 69 हुआ,  जिले में एक्टिव केस 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button