DhanbadJharkhand

धनबाद: Corona को लेकर जिला प्रशासन ने चलाया अभियान, कहा- आदत में शामिल करें मास्क का इस्तेमाल

Dhanbad: पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है. इसके संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन जारी है. लोगों से लगातार मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाये रखने की बात कही जा रही है. इसी क्रम में धनबाद के अलग-अलग इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान जिला प्रशासन के द्वारा चलाया गया. जिसमें प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने को आदत में शामिल करने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें- पूर्व सरकार की स्टार्टअप व सिंगल विंडो योजना हुई फेल, अब बन रही नयी इंडस्ट्रियल पॉलिसी

वाहनों पर रखी गयी खास निगरानी

वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलाव के रोकथाम एवं बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोना अनिवार्य हो गया है. इसी उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन ने रणधीर वर्मा चौक सहित जिले के अन्य चौक चौराहों पर एक विशेष अभियान चलाया.

इस दौरान सभी दो पहिया व चार पहिया वाहनों में सवार लोगों पर निगरानी रखी गयी. जो भी शख्स बिना मास्क के नजर आया उसे मास्क पहनने की हिदायत दी गयी. बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलने की बात कही गयी. उनसे कहा गया कि अगर वो ऐसे करते हैं तो फाइन काटा जायेगा साथ ही उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस दौरान रणधीर वर्मा चौक पर सिटी एसपी आर रामकुमार के साथ ग्रामीण एसपी अमित रेणु एवं डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- कांके डैम अतिक्रमणः बिल्डरों पर नहीं बल्कि झुग्गी-झोपड़ियों पर चल रहा प्रशासन का डंडा

क्या कहना है सिटी एसपी का

सिटी एसपी ने बताया कि वैश्विक महामारी से बचाव तभी संभव है जब शारीरिक दूरी का पूरी तरह से लोग पालन करेंगे. साथ ही मास्क के इस्तेमाल को अपनी आदत में शामिल करेंगे. उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहने एवं शारीरिक दूरी का पालन करें. वर्तमान में जिस तरह संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उसे ध्यान में रखकर लोगों को नियमों का सही रूप से पालन करना बहुत जरूरी है.

उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जिले के सभी हाट बजारों में खरीदारी करने वाले लोग और व्यापारी मास्क का इस्तेमाल करें. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का अभियान लगातार जिले में चलाया जायेगा. जिससे कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण को रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें- जानें, निजी अस्पताल में कोरोना के इलाज में रोजाना कितने रुपये करने पड़ेंगे खर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button