Uncategorized

रामनवमी : शहर में सिटी डीएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

Ranchi : रामनवमी को लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. 24 मार्च को रांची के प्रमुख चौक चौराहों पर सिटी डीएसपी और कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. सुरक्षा को लेकर राजधानी के कई चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था और यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए जिला प्रशासन ने प्रबंध पूरे कर लिये हैं. सुरक्षा के लिहाज से सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स, झारखंड जगुआर और जिला बल को तैनात किया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रांची जिले में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जायेगी. वहीं 100 से अधिक दंडाधिकारियों को भी लगाया जायेगा. कई मार्गों पर वाहनों के लिए नो इंट्री रहेगी. एसडीओ अंजलि यादव ने रामनवमी के मौके पर अश्लील गाने बजाने,  भड़काऊ भाषण देने और लोक परिशांति भंग किये जाने की संभावना के मद्देनजर पूरे सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगा दी है.

इसे भी पढ़ें:  राज्यसभा चुनाव में प्रदीप यादव ने नहीं दिया यूपीए को वोट, जेवीएम सार्वजनिक करे अपना मत : अरूप चटर्जी

जुलूस विसर्जन तक शहर में नो इंट्री

फ्लैग मार्च

जिला प्रशासन ने 24 मार्च से जुलूस विसर्जन तक शहर में नो इन्ट्री लगा दी है. 25 मार्च को दोपहर 2 बजे से सुबह 4:00 बजे तक अपर बाजार – महावीर चौक की ओर आने वाले सभी प्रकार के रिक्शा, छोटे-बड़े दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहनों का प्रवेश तथा नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क, किशोरी यादव चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक, ग्वालाटोली, श्रद्धानन्द चौक, रातू रोड चौराहा की ओर से प्रवेश वर्जित रहेगा. हजारीबाग रोड से आनेवाली बसें खेलगांव, इटकी और गुमला रोड से आने वाली बसें आईटीआई बस स्टैंड तक तथा खूंटी रोड से आने वाली बसें बिरसा चौक तक ही आयेंगी और वही से वापस हो जायेंगी.

इसे भी पढ़ें: आचार संहिता में उज्ज्वला योजना का मुफ्त सिलेंडर बंटवा रहे डिप्टी मेयर प्रत्याशी संजीव विजयवर्गीय

वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग

हजारीबाग रोड से जिन बड़े वाहनों को इटकी रोड जाना हो वे खेलगांव, टाटीसिलवे, नामकुम, तुपुदाना, नवासराय, कटहल मोड़ के होते हुए अपने गंतव्य स्थान को जा सकेंगे. इसी प्रकार पलामू-गुमला की ओर से आने वाली गाड़ियां उक्त मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगी. कांके रोड से आने वाली बड़ी मोटर गाडियां चांदनी चौक और पटेल चौक स्थित सरकारी बस पड़ाव से संचालित होने वाली बसें रिसालदार बाबा मजार मैदान डोरंडा तक आ जा सकेंगी. नामकुम की ओर से रामगढ़-हजारीबाग की तरफ जाने वाली बड़ी मालवाहक गाड़ियां टाटीसिलवे होते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगी. इसी प्रकार रामगढ़-हजारीबाग की तरफ से टाटा जाने वाले ऐसे वाहन उक्त मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थान तक जायेंगे. सिमडेगा, खूंटी, चाईबासा की तरफ से आनेवाले बड़े वाहन तुपुदाना का प्रयोग करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार रीजनल कमेटी भाकपा माओवादी ने की अरविंद जी की मौत की पुष्टि

आपत्तिजनक पोस्ट पर भी रहेगी पुलिस की नजर

विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. साथ ही जिले के वरीय पदाधिकारियों के भी नम्बर जारी किये गये हैं. साथ ही वाट्सएप ग्रुप चलाने वालों को आपत्तिजनक पोस्ट न करने का निर्देश दिया गया है. वाट्सएप और फेसबुक ग्रुप पर विशेष शाखा की ओर से नजर रखी जा रही है. किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट पर एडमिन एवं ग्रुप के सक्रिय सदस्यों के विरुद्ध कानून की धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button