Corona_UpdatesNational

डरा रही है दिल्ली, 24 घंटे में 1106 नये केस, पड़ोसी राज्यों ने सील की बॉर्डर

New Delhi: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते मामलों ने चिंता भी बढ़ा दी है. इस वक्त सबसे ज्यादा देश की राजधानी दिल्ली डरा रही है. राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड के नये मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. दिल्ली में 24 घंटे में 1106 नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना मरीजों की मौत के मामले भी 400 के करीब पहुंच गये हैं. इससे दिल्ली में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

वहीं इसपर मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में मरीज बढ़ रहे हैं. लेकिन 50 फीसदी लोग ठीक भी हुए हैं.  सिसोदिया ने साथ ही कहा कि ऐसा भी देखा जा रहा है कि करीब 80 फीसदी मरीज अपने घरों पर ही रहकर ही ठीक  हुए हैं. ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है.

इसे भी पढ़ें – रांची के कोचिंग संस्थानों की लूट कथा- 5: न मानते हैं कोई गाइडलाइन, न सार्वजनिक करते हैं जरूरी जानकारी

पड़ोसी राज्यों ने बॉर्डर किया सील

दिल्ली में बढ़ते केस को देखते हुए पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर सील कर दिये गये हैं. हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर सील हैं. ऐसे में लोग बेहाल हैं. इन दोनों राज्य की सरकारों को डर है कि दिल्ली से उनके शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुड़गांव में कोरोना केस में बढ़ोत्तरी हो जायेगी.

हालांकि इससे लोग बेहार है क्य़ोंकि दिल्ली-NCR में काम करने वाले बॉर्डर के पास ही जमा हो गये. इससे लंबा जाम लग गया. नोएडा, गाजियाबाद के बाद बदरपुर और गुड़गांव बॉर्डर पर भी शुक्रवार को भारी संख्या में लोग जमा हो गये.

7,495 मरीज स्वस्थ

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15,257 थी. जिनमें 303 लोगों की मौत के मामले भी शामिल थे. विभाग ने बताया कि इस महामारी से 7,495 मरीज स्वस्थ हो गये है जबकि अभी 8,470 मरीजों का इलाज चल रहा है. यह आकंडे गुरुवार तक के हैं जो विभाग के द्वारा दिये गये हैं.

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन 0.4 लागू है. लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान कुछ रियायतें दी गयी हैं. वहीं वक्त के साथ देश में कोरोना के केस भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में डेढ़ लाख के पार हो चुका है कोरोना वायरस से संक्रमिल लोगों का आंकड़ा.

इसे भी पढ़ें – गोपालगंज ड्रिपल मर्डर : तेजस्वी के काफिले को पुलिस ने रोका, बोले तेजस्वी – अपराधियों के लिए लॉकडाउन नहीं सिर्फ हमारे लिए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button