Corona_UpdatesNational

महाराष्ट्र में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक मौत: पिछले 24 घंटे में 105 की गयी जान, 2190 नये मामले

Mumbai/Pune: महाराष्ट्र में बुधवार को अब तक सबसे ज्यादा 105 और लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही कोरोना वायरस की वजह से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1897 हो गयी है.

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2190 और लोगों के संक्रमित होने के बाद कुल मामलों की संख्या 56,948 हो गयी. अधिकारी ने बताया कि यह पहली बार है जब महाराष्ट्र में कोविड-19 से 100 से अधिक मौत के मामले सामने आए हों.

इसे भी पढ़ें- अब शहरी क्षेत्र में भी होंगी औद्योगिक गतिविधियां, CM हेमंत ने की छूट की घोषणा

महाराष्ट्र में कुल 56,948 मरीज

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण को मात देने के बाद 964 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है. अब तक 17,918 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही 37,125 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

वहीं, महाराष्ट्र के कुल 56,948 मरीज में से अकेले मुंबई में 34,018 मामले हैं जबकि मुंबई में बुधवार को 32 और लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,097 तक पहुंच गया.

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि महानगर जल्द ही एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण का हिस्सा होगा, जिसका मकसद कोविड-19 संक्रमण के लिए सामाजिक-जनसांख्यिकीय जोखिम कारकों को निर्धारित करने के साथ ही इसके भौगोलिक प्रसार को समझने में सहायता करना है.

इसे भी पढ़ें- Incident Commander के काम में नियुक्त नहीं होंगे नगर निगम के इंजीनियर और सुपरवाइजर: मेयर आशा लकड़ा

पुणे से 163 मामले

इसके अलावा, एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले में बुधवार को संक्रमण के 163 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 6,643 तक पहुंच गयी. जबकि इस घातक वायरस से नौ मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 298 तक जा पहुंचा. जिले में नये 163 मामले में से 105 मामले अकेले पुणे शहर में दर्ज किये गये.

इस बीच, पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को 14 उड़ान के जरिए 663 यात्री पहुंचे. एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे से 13 विमानों के जरिए 1,364 यात्रियों ने उड़ान भरी. इस तरह पुणे हवाईअड्डा प्रशासन ने कुल 27 उड़ानों का परिचालन किया. 

इसे भी पढ़ें- भाभा के मुकुल नारायण बने VBU के नये कुलपति, JNU की सोनाजहरिया मिंज सिद्धो कान्हू विवि VC नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button