
Coimbatore: स्वदेशी विमान तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन बुधवार को वायुसेना में शामिल हो गयी. जिस स्क्वाड्रन को शामिल किया गया है उसे फ्लाइंग बुलेट्स नाम दिया गया है.
इसकी शुरुआत एयरफोर्स चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने की. इस दौरान उन्होंने लड़ाकू विमान में उड़ान भी भरी. इस कार्यक्रम का आयोजन तमिलनाडु के कोयम्बटूर के पास सुलूर एयरफोर्स स्टेशन पर किया गया.
IAF Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria today flew the Light Combat Aircraft Tejas fighter with 45 Squadron at Air Force Station Sulur. He flew the single-seater LCA. pic.twitter.com/Edu0X3hMEW
— ANI (@ANI) May 27, 2020
गौरतलब है कि देश में इस वक्त चीन और नेपाल के साथ बॉर्डर को लेकर हो रहे तनाव की चर्चाएं हैं. इसी बीच तेजस की दूसरी स्क्वाड्रन को एयरफोर्स में शामिल किया गया है. मालूम हो कि बीते दिनों लद्दाख में चीन और भारत के सैनिक आमने-सामने आ गये थे. जिसके बाद बॉर्डर पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गयी है.
इसे भी पढ़ें- भारत-चीन तनावः लद्दाख में इंच भर भी पीछे नहीं हटेगी इंडियन आर्मी, शी जिनपिंग ने युद्ध की तैयारी तेज करने को कहा
कितने में हुई डील
यह स्क्वाड्रन एलसीए तेजस विमान से लैस है. वहीं तेजस को उड़ाने वाली एयफोर्स की यह दूसरी स्क्वाड्रन है. तेजस को एयरफोर्स ने एचएएल से खरीदा है. वायुसेना ने साल 2016 के नवंबर महीने में 50,025 करोड़ रुपए में 83 तेजस मार्क-1 ए की खरीदी को मंजूरी दी थी.
वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने आज सुबह #LCA तेजस लड़ाकू विमान में वायुसेना स्टेशन सुलूर में उड़ान भरी। वायु सेना प्रमुख आज #मेक_इन_इंडिया तेजस के वायु सेना में दूसरे स्क्वाड्रन #18स्क्वाड्रन के पूर्ण संचालन हेतु वायु सेना स्टेशन, सुलुर की यात्रा पर है। pic.twitter.com/3raab6v8VH
— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 27, 2020
इसे भी पढ़ें- डेढ़ लाख के पार हुआ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत
जिसके बाद इस यह डील लगभग 40 हजार करोड़ रुपये में तय हुई. इसका मतलब यह कि पिछली बार की कीमत से करीब 10 हजार करोड़ रुपये कम में डील हुई.
IAF Chief Air Chief Marshal RKS Bhadauria will operationalise No. 18 Squadron ‘Flying Bullets’ of the Indian Air Force at the Sulur airbase, today. The Squadron will be equipped with LCA Tejas FOC Aircraft and will be the second IAF squadron to fly LCA Tejas.#TamilNadu pic.twitter.com/1wsqFDlh6j
— ANI (@ANI) May 27, 2020
उल्लेखनीय है कि तेजस चौथी पीढ़ी का हल्का विमान है. अपने जेनरेशन के सभी फाइटर जेट्स में सबसे हल्के विमान के तौर पर इसकी तुलना होती है.
वहीं स्क्वाड्रन की कमी से जूझ रही भारतीय वायुसेना को फ्रांस से इस साल 36 रफाल लड़ाकू विमानों की पहली खेप मिलेगी. इस बीच तेजस की एक नई स्क्वाड्रन का शामिल होना राहत भरी खबर है.
इसे भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी ने किया बेहालः उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्से लू की चपेट में, 50 डिग्री तक पहुंचा पारा




