JharkhandRanchi

#Congress के डीएनए में है गरीबों को ठगना, मजदूरों के भाड़े पर खर्च का हिसाब दे पार्टी : दीपक प्रकाश

Ranchi : प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पर गरीबों, मजदूरों से धोखा करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने मजदूरों के भाड़े पर किये गये खर्च का हिसाब जनता के सामने सार्वजनिक करने की भी मांग की है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अनुसार गरीबों, किसानों और मजदूरों को ठगना और फरेब करना, यह काम कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है.

कोरोना संकट के बीच कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने यूपी सरकार से 36 लाख बस किराया मांगा है. 60 वर्षों तक लगातार ठगने वाली पार्टी ने कोरोना संकट के बीच इस आचरण से गरीबों का मजाक उड़ाया है.

इसे भी पढ़ें – #Raghubar सरकार में ODF घोषित हुआ था झारखंड, केंद्र ने शौचालय निर्माण में धांधली की शिकायत पर मांगी रिपोर्ट

ट्रेन और बस भाड़ा का ढिंढोरा

दीपक प्रकाश के अनुसार पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों को ट्रेन एवं बस का किराया पार्टी द्वारा भरने का ढिंढोरा पीटा. सोनिया गांधी और उनके ब्रिगेड ने खूब बयानबाजी की.

खुलती श्रमिक ट्रेन में वाहवाही के झूठे पर्चे बांटे. वास्तव में कांग्रेस का दोहरा चरित्र जगजाहिर है. उसकी कथनी और करनी हमेशा उल्टी रही है.

दीपक के मुताबिक यूपी की योगी सरकार ने झारखंड के मृत प्रवासी मजदूरों के लिए घोषित 2 लाख की सहायता राशि परिजनों के खाते में दो दिन पूर्व ही भेज दिया है.

इस मामले में झारखंड सरकार अभी तक विचार ही कर रही है.

इसे भी पढ़ें – खुले रेस्टोरेंट्स: दस से पंद्रह प्रतिशत ही मिल रहे होम डिलीवरी के ऑर्डर, होटल मेंटेन करने में होगी परेशानी

झारखण्ड के मजदूरों के भाड़े का हिसाब हो सार्वजनिक

दीपक प्रकाश ने कांग्रेस से झारखण्ड वापस लौटे श्रमिकों की मदद के लिए उन्हें की गयी मदद का ब्योरा सार्वजनिक करने को कहा है.

प्रकाश के अनुसार झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों का किराया देने का वादा किया था. कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिये कि अबतक उसने कितने मजदूरों का और कितने किराये का भुगतान किया है.

राज्य की जनता को यह जानने का पूरा हक है कि इस पार्टी ने अबतक कितने पैसे गरीबों के किराये में खर्च किये हैं.

इसे भी पढ़ें – 6 बड़े अनसुलझे मामलों को CID ने किया टेकओवर, जल्द ही खुलासा कर सकता है विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button