JharkhandPalamu

#Palamu: नदी में नहाने गये उपमुखिया की डूबने से मौत, शव लेकर इलाज कराते रहे परिजन

Palamu: पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड की रबदा पंचायत के उपमुखिया अजय कुमार सिंह (35) की मौत औरंगा नदी में डूबने से हो गयी.

मौत के बाद भी कई घंटे तक परिजनों को इसका अहसास नहीं हुआ और अस्पताल से शव ले जाकर वैद्य से इलाज कराते रहे.

जब वैद्य ने उपमुखिया को मृत घोषित किया, तब परिजनों को विश्वास हुआ. दोपहर बाद उपमुखिया का अंतिम संस्कार किया गया.

इसे भी पढ़ें – एसीबी की जांच में बलियापुर बीईओ जया कुमारी के घर से मिले एक लाख आठ हजार रुपये, भेजी गयीं जेल

ये है मामला

बताया जाता है कि उपमुखिया अजय सिंह सतबरवा के फुलवरिया स्थित अपने घर से औरंगा नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान वे नदी के पानी में मुंह के बल गिर गये.

आधे घंटे के बाद परिजनों को पता चला. इसके बाद अजय को सतबरवा के नवजीवन अस्पताल तुम्बागङ़ा ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हुआ और दूसरे जगह इलाज के लिए ले गये.

इसे भी पढ़ें – अच्छी खबर : स्टेट टिशू एंड ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन की होगी स्थापना, नहीं लगाने होंगे मरीजों को कार्यालयों के चक्कर

कई घंटे तक मौत पर विश्वास नहीं हुआ

परिजनों और ग्रामीणों को कई घंटे तक विश्वास नहीं हुआ कि अजय सिंह की मौत हो चुकी है. अंततः परिजन अब उपमुखिया को एक वैद्य के पास इलाज के लिए ले गये.

हालांकि वैद्य ने शव देखकर परिजनों को बताया कि उपमुखिया की मौत हो गयी है. परिजनों को शक था कि अजय को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है. शरीर गर्म है और सांस चल रही है.

युवा जनप्रतिनिधि के निधन की सूचना पाकर कई लोग फुलवरिया स्थित उपमुखिया के घर पहुंचे. वे परिजनों को सांत्वना देते देखे गये.

इसे भी पढ़ें – #Giridih: ट्रिपल लोड बाइक से सीधी टक्कर के बाद पेड़ से टकरायी स्विफ्ट डिजायर कार, दोनों वाहनों पर सवार 5 युवकों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button