JharkhandRanchi

आज दस्तक देगा #SuperCyclone “अम्फान”, जानें झारखंड में कितना होगा इसका असर

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान अम्फान का असर मंगलवार की रात से ही रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शुरू हो चुका है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय तूफान अम्फान की वजह से 20 से 21 मई तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राज्य के कुछ क्षेत्रों में 22 से 24 मई तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

आज शाम तक तट से टकरायेगा अम्फान

मूल रूप से बुधवार को यह तूफान अम्फान बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर स्थित दीघा के समुद्र तट से टकरायेगा. जिसके बाद दक्षिण 24 परगना के सागरदीप समुद्र तट से होते हुए गुजरेगा. ओड़िशा के पारादीप समुद्र तट से टकराने की संभावना है. बंगाल से पहले ओड़िशा के समुद्र तट पर तूफान पहुंच जायेगा.

जब तूफान समुद्र तट से टकरायेगा तब इसकी गति 165 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे और अधिकतम स्पीड 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भाग के जिले होंगे प्रभावित 

चक्रवातीय तूफान अम्फान से झारखंड के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भाग के जिले आंशिक रूप से प्रभावित होंगे. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे. वहीं कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना भी है.

पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज में तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में तूफान का असर कितना

झारखंड में इस चक्रवातीय तूफान का असर ज्यादा नहीं होगा. इसलिए भारत मौसम विभाग ने झारखंड के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है. ओडिशा व गंगेटिक पश्चिम बंगाल से सटे झारखंड के जिलों में ही इस चक्रवातीय तूफान से तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे. 20 मई तक राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में चक्रवातीय तूफान का आंशिक असर रहेगा. 21 मई से यह सिस्टम बांग्लादेश की ओर बढ़ जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button