Corona_UpdatesNational

#Covid-19: भारत में 64 दिनों में 100 से एक लाख हुए संक्रमित, अमेरिका,स्पेन, इटली से काफी धीमी रही रफ्तार

New Delhi: भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर एक लाख से अधिक हो गये हैं. वहीं 3163 लोगों की मौत हो गई है. देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है. यहां संक्रमितों का आंकड़ा 35 हजार से अधिक है.

इसे भी पढ़ेंःभारत में 1 लाख से अधिक कोरोना केस, 3,163 लोगों की गयी जान

वहीं देश में अगर 100 कोरोना केस से एक लाख पहुंचने की रफ्तार देखें तो ये 64 दिनों का रहा. 64 दिनों में देश में कोरोना मरीजों की संख्या 100 से एक लाख तक पहुंच गयी हैं. अमेरिका, स्पेन और इटली जैसे देशों की तुलना में भारत में मामले काफी धीमी गति से बढ़े हैं.

64 दिनों में 100 से एक लाख हुए संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्डमीटर्स से मिले आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 25 दिन में 100 से एक लाख हुए थे, वहीं स्पेन में मामलों को एक लाख होने में 30 दिन लगे थे. वहीं जर्मनी में 35, इटली में 36, फ्रांस में 39 और ब्रिटेन में 42 दिन में मामले 100 से एक लाख हुए थे.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 134 लोगों की मौत हुई और 4,970 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही देश में मंगलवार को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 3,163 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,01,139 हो गए.

इसे भी पढ़ेंःस्कूल ड्रेस के इंतजार में बीत गया पूरा साल, अब 10 दिनों में बांटने का आदेश

पांच दिनों में सामने आये 23 हजार केस

भले ही देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी रही हो. लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से संक्रमण की बढ़ती गति का आकलन किया जा सकता है. अब करीब 5 हजार के लगभग केस रोजोना सामने आ रहे हैं. पिछले पांच दिन में 23 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं, जबकि 600 से ज्यादा मौत हुई हैं. कोरोना से प्रभावित राज्यों में सबसे ऊपर महाराष्ट्र का नाम है.

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में प्रति एक लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के 7.1 मामले हैं, जबकि ग्लोबल स्तर पर यह आंकड़ा 60 है.

इसे भी पढ़ेंःकोरोना का खेल पर असर : दर्शकों की गैरमौजूदगी में हो सकती है नैसकार की पोकोनो रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button