Crime NewsJharkhandLohardaga

लॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद में नमाज पढ़ने आये लोग, 7 नामजद समेत कई अज्ञात पर FIR

Lohardaga: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन नमाज पढ़ा जा रहा था. इस मामले में सेन्हा के सीओ हरीश चन्द्र मुंडा के निर्देश पर 7 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सेन्हा थाना पुलिस ने कांड संख्या 49/20 मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए 15-20 लोगों द्वारा जुमा का नमाज पढ़ा गया. इस दौरान नमाजियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया और मास्क भी नहीं लगाया था.

इसे भी पढ़ें- भारत को वेंटिलेटर्स देगा अमेरिका: ट्रंप ने कहा- मिलकर हरायेंगे कोरोना वायरस को

पुलिस को देखकर भागने लगे लोग

बताया जाता है कि 15 से 20 लोग मस्जिद में नमाज अदा कर मुख्य गेट से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान पुलिस बल को देखकर सभी इधर-उधर भागने लगे. इस क्रम में मस्जिद के गेट से निकल रहे सात लोगों से पुलिस-प्रशासन द्वारा पूछताछ करने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

साथ ही उनके खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन व धारा 144 का उल्लंघन के मामले में सेन्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ें- आपकी परेशानी की आवाज बनेगा न्यूज विंग 

मामले के सत्यापन के बाद दर्ज कराया गया मामला

जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि 15-20 की संख्या में स्थानीय लोग सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी मस्जिद में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए नमाज पढ़ रहे हैं.

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए जांच करायी गयी. इसमें सूचना का सत्यापन हुआ, फिर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई पूरी की गयी है. पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- UP के औरैया में ट्रक व मजदूरों से भरी DCM में टक्कर, 24 की मौत, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button