
New Delhi: सोशल मीडिया पर स्कूली छात्रों के बीच अश्लील चैट की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बॉयज लॉकर रूम मामले की जांच कर रही साइबर सेल के मामले में नया खुलासा किया है, जिससे पूरे केस में ट्विस्ट आ गया है. साइबर सेल यूनिट का दावा है कि रेप वाली चैट बॉयज लॉकर रूम का हिस्सा नहीं था.
बॉयज लॉकर रुम चैट का क्या है पूरा मामला, जानने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने खुलासा किया है कि एक नाबालिग लड़की ने ‘सिद्धार्थ’ के नाम से स्नैपचैट पर फर्जी प्रोफाइल बनायी और लड़कों के बीच एंट्री की थी। लड़के के मन को परखने के लिए उसने खुद के गैंगरेप का जिक्र छेड़ दिया.
गैंगरेप की बात करने वाली निकली लड़की
डीसीपी अनेश राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर ब्वॉयज लॉकर रूम नाम से जो भी अश्लील कमेंट और रेप वाला चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था, वह दो नाबालिगों के बीच का चैट था। इसमें एक नाबालिग लड़की ने ही फर्जी अकांउट बना, अपने नाबालिग दोस्त से रेप करने जैसे अश्लील चैट कर रही थी. बताया जा रहा है कि लड़की रियलटी चेक करना चाह रही थी, इसलिए उसने एक लड़के को अपने गैंगरेप की प्लानिंग सुझाई.
इसे भी पढ़ेंःरंगदारी व फायरिंग मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सरेंडर, यौन उत्पीड़न का भी है आरोपी
लड़के ने चैट का नहीं किया रिप्लाई
‘सिद्धार्थ’ नाम से चैट कर रही नाबालिग लड़की ने अपने नाबालिग लड़के दोस्त को अपने गैंगरेप की प्लानिंग सुझाई. लेकिन जिस लड़के को उसने मेसेज भेजा, उसने इस प्लान में हिस्सा लेने से मना कर दिया और स्नैपचैट पर बातचीत भी बंद कर दी.
बाद में उस लड़के ने अश्लील चैट का स्क्रीनशॉट अपने दोस्तों के ग्रुप में भेज दिया, जिसमें वह लड़की भी शामिल थी. लेकिन ये बात सिर्फ लड़की को ही पता था कि ‘सिद्धार्थ’ नाम का फर्जी प्रोफाइल उसका है. उस ग्रुप के दोस्तों में से एक ने स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी के तौर पर पोस्ट कर दिया जहां से यह सोशल मीडिया अकाउंट्स में वायरल हो गया.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: 24 घंटे में सामने आये 4 हजार से अधिक केस, देश में आंकड़ा 67 हजार के पार




