Crime NewsPalamu

#Palamu में महिला की गला रेतकर हत्याः पुलिस को पति पर शक, हिरासत में लेकर पूछताछ

Palamu: पलामू में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. यह घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा पंचायत स्थित माधी टोला की है. मामले को लेकर महिला का पति सुरेन्द्र भुइयां शक के दायरे में आ गया है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटनास्थल से खून लगा ब्लैड, शराब की बोतल, रस्सी, टूटी हुई चुड़ियां पुलिस ने जब्त की हैं.

सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. पति सुरेन्द्र भुइयां का बयान लिया. पुलिस को पति पर ही महिला की हत्या की आशंका है. छानबीन के बाद पुलिस ने कथित आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और थाना ले आयी है.

इसे भी पढ़ेंःबॉयज लॉकर रुम केस में ट्विस्टः लड़की ने ‘सिद्धार्थ’ के नाम से फर्जी प्रोफाइल बना, खुद के रेप की बात की

अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या की संभावना

ग्रामीणों के अनुसार सुरेन्द्र भुइयां का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था. इससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. बीती रात सुरेन्द्र ने घर में मछली बनायी थी. गांव से ही दो लीटर की बोतल में महुआ शराब खरीद लाया था.

पति-पत्नी मिलकर शराब पी रहे थे. इसी बीच महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसके बाद नशे में सुरेन्द्र ने अपनी पत्नी का गला ब्लैड से काट दिया.

खून से लथपथ मिली लाश

महिला की लाश खून से लथपथ मिली है. मृतक की बेटी ने बताया कि उसके पिता ने कमरे में आकर बताया कि उसकी मां को किसी ने मार डाला है. लेकिन बेटी ने भी मां की हत्या में अपने पिता पर ही शक जताया है. बेटी के अनुसार उसके माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होते रहता था.

पिछले 24 घंटे के दौरान उसके घर पर कोई दूसरा शख्स नहीं आया. ऐसे में उसकी मां की हत्या कोई बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकता. सुरेन्द्र भुइयां बाहर रहकर मजदूरी करता था. लॉकडाउन के कारण हाल के दिनों में वह घर में ही रह रहा था.

इसे भी पढ़ेंःरंगदारी व फायरिंग मामले में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सरेंडर, यौन उत्पीड़न का भी है आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button