National

आर्थिक गतिविधियों के लिए सड़क परिवहन और विमानन सेवा की भी शुरुआत करे केंद्र : चिदंबरम

New Delhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कुछ चुनिंदा स्थानों के लिए यात्री रेल सेवा बहाल किये जाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया. साथ ही चिदंबरम ने कहा कि देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से आंरभ करने के लिए अब सड़क परिवहन और विमानन सेवा की भी सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए.

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया,  हम यात्री ट्रेनों का परिचालन सावधानीपूर्वक शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं. इसी तरह सड़क परिहवन और विमानन सेवा की सीमित स्तर पर शुरुआत होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि आर्थिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से शुरू करने का यही एक रास्ता है कि सड़क, रेल और विमानन सेवाओं को खोला जाए.

इसे भी पढ़ें – #Giridih: तीन पॉजिटिव केस और प्रवासी मजदूरों की वापसी के बीच जिला प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ जंग में बदली रणनीति

12 मई से खुरू हो रही है रेल सेवा

गौरतलब है कि भारतीय रेल ने रविवार को कहा कि उसकी योजना 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है, और शुरुआत में चुनिंदा मार्गों पर 15 जोड़ी ट्रेनें (अप-एंड-डाउन मिलाकर 30 ट्रेनें) चलायी जाएंगी.

साथ ही रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराने वाले यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम एक घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा.

इसे भी पढ़ें –#Corona काल में कोचिंग इंडस्ट्री का हाल-(1) : बदला पढ़ाने का तरीका, फिर भी रांची में 60 फीसदी तक गिरा कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button