Dhanbad

#Dhanbad: सेल की चासनाला कोलियरी में एरियर और लॉकडाउन अवधि के वेतन की मांग को लेकर मजदूरों का धरना

Dhanbad: सेल की चासनाला गोशाला कोलियरी के अपर सीम प्रोजेक्ट के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया. शनिवार को मजदूरों ने 2019 के एरियर व इस लॉकडाउन की अवधि में भी ठेकेदार द्वारा काम करा कर पैसे नहीं देने का आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया और धरने पर बैठ गये.

बताया जाता है कि 60 से 65 मजदूर खदान के नीचे धरने पर बैठे हैं. साथ ही इतने ही मजदूर खदान के ऊपर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Dhanbad : घर भेजे जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों मजदूर, किया हंगामा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

बताया गया कि एक तो लॉकडाउन में भी सेल चासनाला कोलियरी में ठेका मजदूरों द्वारा काम कराया गया. कई परेशानी झेल कर मजदूर साइड पर पहुंचते थे लेकिन दो माह का वेतन बाकी हो गया है जिसे नहीं दिया जा रहा है.

मजदूरों का आरोप है कि सेल प्रबंधक और ठेकेदार की मिलीभगत है जिस कारण वेतन और 2019 का बकाया एरियर भी नहीं दिया जा रहा है. धरना-प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कहा कि हमलोगों से लॉकडाउन में भी काम कराया गया. पर लॉकडाउन का पैसा जो आया है उसे नहीं दिया जा रहा है. इसी मांग को लेकर हम लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

वहीं मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार रात पाली में ड्यूटी पर गये लगभग 60 से 65 मजदूर खदान के नीचे इन्हीं मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. वहीं बाकी मजदूर खदान के ऊपर अपना धरना जारी रखे हुए हैं. मजदूरों का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं की जायेगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ेंःमजदूरों की वापसी पर झूठा कौन! पं बंगाल सरकार बोली 8 ट्रेनों से लौटेंगे प्रवासी, रेलवे ने कहा-नहीं मिला प्रस्ताव

ठेकेदारों के सिंडिकेट ने लॉकडाउन में भी करवाया काम- मजदूर

वहीं मजदूरों ने बताया कि यहां ठेकेदारों के सिंडिकेट द्वारा खदान में काम चलाया जाता है. जिससे मजदूरों का हक मारने का काम किया जाता है. उनका शोषण किया जाता है. इसे रोकने और देखने वाला कोई नहीं है. सेल प्रबंधन और ठेकेदार की मिलीभगत से मजदूरों का लगातार शोषण होता है.

लॉकडाउन में बहुत मुश्किल से लोग घरों से निकलकर ड्यूटी पर आते थे. उसका भी पैसा देने की बजाये प्रबंधन और ठेकेदार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं की जायेगी, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ेंः#Corona_In_India : हर्षवर्धन ने कहा- विकसित देशों की तरह खराब नहीं होंगे भारत के हालात, हम पूरी तरह से तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button