
Bokaro: बोकारो जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है. बुधवार को देर शाम कुल 7 स्वाब जांच की रिपोर्ट मिली. सभी रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी.
इसमें तीन रिपोर्ट बोकारो जनरल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीजों की थी. तीनों मरीजों की तीसरी कोरोना जांच भी निगेटिव होने पर बोकारो ने राहत की सांस ली है.
जिले के सिविल सर्जन डॉ एके पाठक, सर्विलांस नोडल पदाधिकारी डॉ एके सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट पवन श्रीवास्तव ने बताया जिले में एक भी कोरोना मरीज नहीं रहे.
स्वास्थ विभाग की ओर से लगातार संदिग्धों के स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. बुधवार को कुल 40 सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं.
संतोषजनक बात है कि सभी रिपोर्ट लगातार निगेटिव मिल रही हैं. बोकारो जिला अस्पताल के कोविड-19 में इलाजरत तीनों मरीजों को गुरुवार के शाम तक छुट्टी दी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें – #Jharkhand: स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर से 51935 गर्भवती महिलाओं की सूची की है तैयार, मई में होना है प्रसव





379739 308804Great job on this write-up! I genuinely like how you presented your facts and how you made it interesting and straightforward to recognize. Thank you. 482829