NEWS

कोलकाता में 70 किमी  प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी,  मौसम विभाग ने कहा- रविवार तक होती रहेगी बारिश

Kolkata :  एक तरफ लोग कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों में सिमटे हुए हैं तो दूसरी तरफ मौसम भी मुश्किलें खड़ी कर रहा है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और निम्न दाब की वजह से राजधानी कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बर्दवान, बांकुड़ा आदि इलाके में आगामी रविवार तक बारिश होगी.

आंधी भी चलेगी. कोलकाता में तो मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात तेज तूफान आया था. सुबह 3:00 बजे के करीब 71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं जो 3 मिनट तक बहती रही थीं. इसकी वजह से कई क्षेत्रों में पेड़ की डालियां आदि गिरी हैं.

इसे भी पढ़ेंः 5 सालों में 5 करोड़ खर्च करके हटिया डैम से पानी की राशनिंग खत्म नहीं कर सकी हाथी उड़ाने वाली सरकार : मिथिलेश कुमार ठाकुर

हालांकि लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर परिवहन नहीं थे. इसलिए जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आगामी रविवार तक इसी तरह से बारिश होती रहेगी. गुरुवार से बारिश की मात्रा बढ़ जाएगी. उत्तर बंगाल यानी दार्जिलिंग, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भी भारी बारिश होगी.

वहां तो बारिश के साथ आसमान से ओले भी गिर सकते हैं. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बुधवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे गिरकर 21.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है. मंगलवार को शाम के समय सर्वोच्च तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य है. विभाग की ओर से बताया गया है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम में हल्की ठंडी आई है.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown : तमिलनाडु के कांचीपुरम में फंसे हैं धनबाद के 160 मजदूर, दो वक्त की रोटी पर भी आफत, न्यूजविंग से गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button