
Palamu : कोरोना (कोविड-19) के कारण लॉकडाउन में करीब करीब कार्य ऑन लाइन हो रहे हैं. इसी प्रणाली से जुड़कर और ‘माइक्रोसॉफ्ट टीम्स’ पर आनलाइन कांफ्रेंस में राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह ने प्राथमिक व उच्च$2 विद्यालय के 240 शिक्षकों को संबोधित किया. इस दौरान राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में आनलाइन शिक्षा सिर्फ कोरोना काल के लिए नहीं है, बल्कि इसे जरूरतों के अनुसार भविष्य में भी जारी रखी जायेगी.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड का लोहरदगा एक ऐसा जिला, जहां की सुरक्षा, विकास, शिक्षा, कोर्ट, स्वास्थ्य समेत सभी प्रशासनिक पदों पर महिलाएं हैं काबिज
ऑन लाइन शिक्षा व्यवस्था से नहीं जुड़ने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
श्री सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक आनलाइन शिक्षा देने के लिए अनिवार्य रूप से व्हाट्सएप ग्रूप से जुड़ें तथा स्मार्ट फोन वाले सभी चालीस-पचास प्रतिशत अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रूप से जोड़ दें. साथ ही बच्चों से रैंडमली बातचीत कर उनकी जिज्ञासाओं व समस्याओं का समाधान करें. उन्होंने कहा बहुत से शिक्षक बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.
मगर कुछ शिक्षक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने पिरामल फाउंडेशन के प्रभारियों से कहा कि वे बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के बारें में स्पष्ट राइटअप दें. उस आधार पर उन्हें ‘चैम्पियन’ के रूप में सम्मानित किया जायेगा.
चार शिक्षकों से स्थापित किया संवाद
कांफ्रेंस में परियोजना निदेशक ने राज्य के चार शिक्षक, पलामू के रजवाडीह मध्य विद्यालय के परशुराम तिवारी, हजारीबाग के छत्रुराम महतो, देवघर की इंदिरा मिश्रा एवं विनोद कुमार से संवाद किया. उन्होंने अभिभावकों-बच्चों को व्हाट्सएप ग्रूप से जोड़कर उन्हें सक्रिय करने के लिए किए गए जमीनी पहल व सकारात्मक सोच के लिए परशुराम तिवारी की सराहना की.
वहीं उन्होंने हजारीबाग के छत्रुराम महतो द्वारा आनलाइन शिक्षा के लिए अधिकतर बच्चों को ग्रूप से जोड़ने व क्रियाशील करने के प्रयासों की प्रशंसा की.
इसे भी पढ़ेंः ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी मई के अंत से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर में ले सकेंगे हिस्सा : खेल मंत्री
संवाद में ये थे शामिल
नीति आयोग से जुड़े साथ-ई के कार्यक्रम प्रभारी’ निलेश शर्मा के संयोजन में पलामू जिला से दस शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कांफ्रेंस में भाग लिया. इनमें परशुराम तिवारी, संजीव कुमार सिंह, दिव्या टोप्पो, प्रेम प्रकाश सिंह, सुरेश प्रसाद, संजय कुमार सरकार, शकील हैदर, राम प्रवेश सिंह, सुनील रजक व सुनील कुमार आदि शामिल है.
इसे भी पढ़ेंः #Lockdown : प. बंगाल में फंसे मजदूरों को लाने जा रही बसें मैथन बॉर्डर पर रोकी गयीं




