
Giridih: गिरिडीह के गांवा थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा ने थाना में आयी दो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवयहार किया. महिलाएं आवेदन लेने की अपील करती रहीं, लेकिन महिला की बात समझने के बजाय थाना प्रभारी महिला को ही वायरल वीडियो में धमकाते दिख रहे हैं.
इस वीडियो के वायरल होने के साथ पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है. पूरे मामले की जानकारी लेने पर थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा खुद के बचाव में तर्क दे रहे हैं. उनका कहना है कि महिलाएं अपने महिला होने का फायदा उठा रही हैं. बहरहाल, दोनों के बीच बहसबाजी के बाद थाना प्रभारी आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गए हैं.
इसे भी पढ़ेंः #Impact : न्यूजविंग की खबर पर देवघर प्रशासन ने लिया संज्ञान, सांसद निशिकांत पर हो सकती है कार्रवाई
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार गांवा थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी जगदीश पंडित की पत्नी प्रतिमा देवी के साथ उसके तीन देवर सोमवार की देर रात उसके घर घुस गए. तीनों देवरो में बूंदी पंडित, मुकेश पंडित और अर्जुन पंडित ने उनके साथ मारपीट की. तीनों देवर में एक देवर जगदीश पंडित का सगा भाई बताया जा रहा है. घटना के समय उनका पुत्र घर में था. जब पुत्र ने शोर मचाया तो आऱोपी भागे.
इसी की शिकायत लेकर मंगलवार की दोपहर पीड़िता प्रतिमा अपने बेटे व गांव की एक महिला के साथ गांवा थाना पहुंची थीं. इसके बाद थाना प्रभारी से उनकी बहस हुई.
इसे भी पढ़ेंः प बंगाल : कोरोना से बचाव के लिए आईआईटी खड़गपुर की 8 परियोजनाओं को मिली मंजूरी




