Corona_UpdatesDhanbadJharkhand

धनबाद: कोरोना पॉजिटिव रेलकर्मी के संपर्क में आने वाले 20 परिवार को किया गया होम कोरेंटाइन

Dhanbad: जिले में एक रेलकर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद धनबाद रेल मंडल में हड़कंप का माहौल है. बताया जाता है कि यह कोरोना संक्रमित शख्स 20 रेलकर्मियों के संपर्क में आया था.

इन सभी रेलकर्मियों को उनके पूरे परिवार के साथ होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. यह वही रेलकर्मी है जिसका थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान बॉडी टेंपरेचर हाई पाया गया था.

इसे भी पढ़ें- पटियाला में बुक सेलर से 9 लोग हुए कोरोना संक्रमित, जिला बना COVID-19 हॉटस्पॉट

15 अप्रैल को थर्मल स्क्रीनिंग में अधिक पाया गया था बॉडी टेंपरेचर

यह मरीज रेलकर्मी है. वह ट्रेकमेन है. लेकिन फिलहाल वह डीआरएम कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत था. 15 अप्रैल को जब ऑफिस जाने से पहले गेट पर इसकी थर्मल स्क्रिनिंग हुई थी उस समय इसका बॉडी टेम्परेचर अधिक था.

जिसके बाद इस रेल कर्मी को पीएमसीएच जांच के लिए भेजा गया. जिसके बाद इसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी. इसके बाद कर्मी को रेलवे अस्पताल के कॉरेंटाइन में रखा गया था. अब उसका इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव के नए मामलों में कमी आने से शीर्ष पर आ चुके तमिलनाडु को बीमारी के खात्मे की उम्मीद

21-26 मार्च तक छुट्टी में था रेलकर्मी

कोरोना पॉजिटिव रेलकर्मी की ट्रेवल हिस्ट्री को लेकर सिनियर डीसीएम एके पाण्डेय ने बताया कि 21 मार्च से 26 मार्च तक यह छुट्टी में था. 27 मार्च से ड्यूटी आ रहा था लेकिन 15 अप्रैल को थर्मल स्क्रिनिंग में जब उसका टेंपरेचर अधिक पाया गया, तब उसे जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया.

इस दौरान वह रेल अस्पताल में कॉरेंटाइन था. अब कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड-19 सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इसके संपर्क में आये 20 और रेलकर्मियों को उनके परिवार के साथ होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड का कोई भी जिला कोरोना रेड जोन के लार्ज आउटब्रेक्स में नहीं, क्लस्टर आउटब्रेक्स में हैं रांची-बोकारो

छुट्टी के दौरान गर्भवती पत्नी से मिलने गया था बोकारो

बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव रेलकर्मी छुट्टी लेकर बोकारो के चास स्थित ससुराल अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने गया था. फिर वह धनबाद आ गया. मरीज धनबाद के डीएस कॉलोनी हीरापुर में रहता है. जिसे लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने डीएस कॉलोनी हीरापुर के एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया है और अब पूरे इलाके को सेनेटाइज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button