Corona_UpdatesNational

पटियाला में बुक सेलर से 9 लोग हुए कोरोना संक्रमित, जिला बना COVID-19 हॉटस्पॉट

Patiala :  वैश्विक महामारी कोरोना के केस भारत में लगातार बढ़ ही रहे हैं. कई राज्यों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसी क्रम में पंजाब का पटियाला जिला में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और पटिलाया जिला हॉटस्पॉट बन गया है.  शनिवार को पंजाब में 15 नये केस सामने आये. जिसमें सिर्फ पटियाला में 9 और राजपुरा से 6 केस सामने आये.

कोरोना के पटियाला में जो 9 नये कोरोना मरीज मिले हैं, वे सभी एक किताब दुकान गये थे और उसी दुकानदार से संक्रमित बताये जा रहे हैं. 9 नये केस मिलने से पटियाला में कोरोना के 26 पॉजिटिव मरीज हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें –  #कोटा में फंसे स्टूडेंट्स की बात, हम पहुंचाएंगे सरकार के पास, ताकि यूपी की तरह आपकी हो सुरक्षित घर वापसी

अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

जबकि इससे पहले लुधियाना में जिला मंडी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पायी गयीं थीं. दरअसल 13 अप्रैल को एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना अनाज मंडी में अधिकारी ने दौरा किया था. इस दौरान जिला मंडी अधिकारी अधिकारियों और आढ़तियों से मिलकर पूरी मंडी को सैनिटाइज भी कराया था.

मंडी अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी के होंश उड़े हुए हैं. अब उन सभी लोगों की खोज की जा रही है, जो उस अधिकारी के संपर्क में आये थे. ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके.

इसे भी पढ़ें – झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी से नक्सली प्रभावित, 3 महीने में 7 ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस अधिकारी की हो चुकी है मौत

बता दें कि पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंडी अधिकारी के कोरोना संक्रमित होनो के बाद राज्य सरकार की चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि अधिकारी के संपर्क में कई लोग आये होंगे, ऐसे में अभी कई और पॉजिटिव मामले पंजाब में बढ़ेंगे. हालांकि पंजाब के कई अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गये हैं.

जबकि लुधियाना जिला में एसीपी पद पर तैनात अनिल कोहली की कोरोना से मौत हो गयी. अनिल 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाये गये और अपोलो में इलाजरत थे.

लेकिन बाद में स्थिती बिगड़ती देख उन्हें अपोलो से सतगुरू प्रताप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी मौत हो गयी.

अनिल कोहली की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थीं, लेकिन अब वो रिकवर हो रही हैं. इसके अलावा मृतक पुलिस अधिकारी के ड्राइवर और साथ काम करने वाली महिला सबइंस्पेक्ट भी संक्रमित पाये गये थे और उनका इलाज चल रहा है.

देश में लगातार बढ़ रहे हैं मामले

भारत में कोरोना वायरस के 15712 मामले सामने आ चुके हैं. जबकी इस वायरस से अबतक कुल 507 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 2230 मरीज जो कि कोरोना से संक्रमित थे वो स्वस्थ हो चुके हैं. फिर भी अभी देश में कोरोना के 12969 एक्टिव केस हैं.

इसे भी पढ़ें –#CoronaUpdates: धनबाद में रेलकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन रेस, लोगों को क्वॉरेंटाइन कर जगह को सेनेटाइज करने की तैयारी

2 Comments

  1. 289607 749342Thank you for the good writeup. It in fact was a amusement account it. Appear advanced to far added agreeable from you! Nonetheless, how could we communicate? 110852

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button