
New Delhi: देश में कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए पीएम मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया है. देश में लॉकडाउन बढ़ने के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपनी यात्री सेवाओं को तीन मई तक निलंबित कर दिया है.
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद यह निर्णय किया गया. इसके अलावा फ्लाइट सेवा भी नहीं खुलेगी. सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी.
इधर लॉकडाउन बढ़ने के कारण कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की परीक्षाएं भी अटक गयी हैं.
इसे भी पढ़ेंः#PM_Modi का ऐलानः तीन मई तक देश में लॉकडाउन, और सख्त होंगे नियम
तीन मई तक यात्री रेल सेवा निलंबित
अधिकारी ने कहा, लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मद्देनजर हमने यह निर्णय किया है.
All passenger train services on Indian Railways including Premium trains, Mail/Express trains, Passenger trains, Suburban Trains, Kolkata Metro Rail, Konkan Railway etc shall continue to remain suspended till the 2400 hrs of 3rd May: Ministry of Railways https://t.co/SZ7mUugP9B
— ANI (@ANI) April 14, 2020
इस दौरान प्रीमियम ट्रेन, मेल/एक्सप्रेस ट्रेन, यात्री ट्रेन, उपनगरीय ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे सहित भारतीय रेलवे पर सभी यात्री ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी. इससे पहले यात्री सेवाएं 14 अप्रैल रात तक निलंबित की गईं थी.
All domestic and international scheduled airline operations shall remain suspended till 11.59 pm, 3rd May: Ministry of Civil Aviation pic.twitter.com/dJaOJfVMzJ
— ANI (@ANI) April 14, 2020
इसके साथ ही सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी 3 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक बंद रहेंगी.
कई एग्जाम-एंट्रेंस टेस्ट पर ग्रहण
देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है. जिसका सीधा असर बोर्ड व प्रवेश परीक्षाओं पर पड़ेगा. पहले ही ये सभी परीक्षाएं लॉकडाउन के कारण रद्द चल रही थीं.
उम्मीद थी कि 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन में थोड़ी राहत मिलने पर ये एग्जाम कराये जा सकेंगे. बता दें कि कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.
वहीं कई राज्य की बोर्डों ने पेंडिंग चल रहे एग्जाम का संचालन किए बिना परिणाम जारी करने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में सीबीएसई भी कुछ पत्रों को डी-बार करके अर्थात जो मुख्य विषय नहीं हैं, रिजल्ट निकालने की वही रणनीति लागू कर सकता है.
रद्द हो सकता है आइपीएल
लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही आइपीएल को लेकर उम्मीद खत्म होती जा रही है. माना जा रहा है कि अब दुनिया की सबसे अमीर टी-20 क्रिकेट लीग आइपीएल पर किसी भी समय फैसला लिया जा सकता है. BCCI ने IPL को 15 अप्रैल तक स्थगित किया था.
इसे भी पढ़ेंःजानिये, उन सात बातों को, जिसे पीएम मोदी ने देश वासियों से मानने की अपील की है
इस उम्मीद से की 15 अप्रैल के बाद हालात सुधरे तो कोई उपयुक्त विंडो देखकर टूर्नामेंट को आयोजित किया जा सके, लेकिन इस उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है.
कोरोना की वजह विंबलडन और ओलंपिक खेलों पर पहले ही ग्रहण लग चुका है. ऐसे में आईपीएल का आयोजन कैसे हो सकता है यह बड़ा सवाल है.
देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार
देश में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रही है. हर दिन कोरोना वायरस संक्रमण और इसके कारण मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,363 पहुंच गई है. जबकि 339 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. और 1036 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है.
देश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि अर्थव्यवस्था से ज्यादा लोगों की जान कीमती है. हालांकि, 20 अप्रैल के बाद वैसे इलाके जो कोरोना के हॉटस्पॉट नहीं है, वहां कुछ छूट दी जा सकती है. इसे लेकर बुधवार को सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःमहाराष्ट्र में कोरोना का कहरः संक्रमितों का आंकड़ा 2300 के पार, केवल मुंबई में 100 से ज्यादा की गयी जान




