BokaroJharkhand

#Bokaro: झुमरा पहाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आधे घंटे चली फायरिंग

Bokaro:  झुमरा पहाड़ के इलाके के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बिंदी मुरपा के पास सोमवार शाम नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी.

दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

यह मुठभेड़ 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली मिथिलेश उर्फ दुर्योधन के दस्ते से हुई है.

इसे भी पढ़ें : रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

25 लाख के इनामी मिथिलेश के आने पर पुलिस ने चलाया था अभियान

मिली जानकारी के अनुसार 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली मिथिलेश उर्फ दुर्योधन के अपने दस्ते के साथ जुटने की सूचना पुलिस को मिली थी.

इसी आधार पर पुलिस वहां पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके पर अपने कई सामान छोड़कर भाग खड़े हुए.

गोलीबारी की घटना में पुलिस को कोई नुकसान नहीं हुआ है. बताया जाता है कि फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है. नक्सलियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी भी जारी है.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown: झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन के 655 मामलों में अब तक 3049 लोग बनाये गये हैं आरोपी, 1242 गिरफ्तार

इन इलाकों में सक्रिय है नक्‍सली मिथिलेश का दस्ता

बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी और जगेश्वर बिहार थाना के जंगली क्षेत्र में 25 लाख के इनामी नक्सली नेता मिथिलेश सिंह का सशस्त्र दस्ता लगातार सक्रिय है.

इस दस्ते में करीब 14 सदस्य शामिल हैं. ये नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं. नक्सलियों का दस्ता दोनों ही थाना क्षेत्र के अमन पहाड़ी, अंबानाला, कोइयो टांड़, कारीपानी, रोला, मोरपा, रजडेरवा, सुअर कटवा आदि क्षेत्रों में संगठन विस्तार को लेकर लगातार भ्रमण कर बैठक करने के साथ पुराने साथियों से भी संपर्क में रह रहा है.

इसे भी पढ़ें : #Jharkhand : विधायक की अनुशंसा पर बाहर फंसे मजदूरों के परिजनों को मिलेंगे 2 हजार, यहां के मजदूरों को मिलेंगे 1 हजार रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button