
Ranchi: जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है की बच्ची 1 अप्रैल से लापता थी. जिसके बाद सोमवार को उसका शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया गया है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
1 अप्रैल से लापता थी नाबालिग
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग 1 अप्रैल से लापता थी. बताया जा रहा है कि बच्ची की लापता होने के बावजूद भी उसके परिजनों ने थाना में इसकी शिकायत दर्ज नहीं करवायी थी. इसी दौरान सोमवार को उसका शव मिलने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.
जांच के बाद सुलझेगी गुत्थी
इस मामले में सिल्ली थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से बच्ची लापता थी. उसका आज शव बरामद हुआ है. बच्ची के परिजनों से इससे संबंधित जानकारी ली जा रही है. मामले की जांच के बाद ही पता चल पाया कि बच्ची ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ेंः#Coronaupdate: देश के 30 राज्यों में 4 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित, 100 से अधिक की गयी जान




