
Guahati : असम के बजाली जिले के एक बाजार में लॉकडाउन लागू करवा रहे एक मजिस्ट्रेट की कार पर दो लोगों ने बृहस्पतिवार को हमला कर दिया जिसमें अधिकारी का चालक जख्मी हो गया.
पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के वाहन पर पथराव करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया.
पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट भवानीपुर इलाके में दुकानों को बंद करा रहे थे. तब यह घटना हुई. सुरक्षा बल इलाके में पहुंचे और गश्त तेज कर दी गयी. असम में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले अभी तक 16 हैं.
इसे भी पढ़ेंः #Fightagainstcorona : हिंदपीढ़ी एक घनी आबादी वाला इलाका, बड़े पैमाने पर होगी जांच, तैयार रहें लोग : हेमंत सोरेन
दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस
इधर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों एवं प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने लिए किए जा रहे प्रयासों तथा संबंधित मुद्दों पर संवाद करेंगे .
राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दे पर राज्यपालों एवं उपराज्यपालों के साथ संवाद कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः #CoronaOutbreak में लापरवाही बरतने पर छिना गढ़वा के चित्तविश्राम पंचायत के मुखिया का वित्तीय अधिकार
इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसा पहला संवाद कार्यक्रम 27 मार्च को हुआ था जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल सहित कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 14 राज्यों के राज्यपालों ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किये थे. शेष प्रदेशों के राज्यपाल एवं उपराज्यपाल शुक्रवार को अपने अनुभव साझा करेंगे.
विज्ञप्ति में कहा गया है कि संवाद कार्यक्रम के एजेंडे में राज्यों में कोविड-19 की स्थिति, कमजोर वर्गों के संदर्भ में रेड क्रॉस की भूमिका, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रयासों को मजबूत बनाने में नागरिक समाज, स्वयंसेवी संगठनों, निजी क्षेत्र की भूमिका आदि पर विचारों का आदान प्रदान शामिल है.
इसे भी पढ़ेंः #Ungrateful: कर्नाटक में कोरोना वायरस सर्वे के लिए गई आशा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी, जांच तेज




