JharkhandRanchi

लॉकडाउन में फंसे 6 लाख से अधिक प्रवासी झारखंडी मजदूरों तक हेमंत सरकार ने पहुंचायी मदद

Ranchi  :  21 दिनों के लॉकडाउन के शुरुआत के बाद राज्य की हेमंत सरकार ने 6 लाख से अधिक प्रवासी झाऱखंडियों को मदद पहुंचायी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऑफिशियल ट्विटर पर इसकी जानकारी दी गयी है. विगत पांच दिनों के दिये आकंडे में कहा गया है कि इस दौरान 16,435 फोन मदद के लिए सीएम को किये गये थे.

उसमें से कुल 6,29,497 लोगों को मदद पहुंचायी गयी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार हर एक झारखंडी जो दूसरे राज्यों में हैं, उनसे सम्पर्क स्थापित कर रही है.

ऐसा करने के पीछे का उद्देश्य है कि जल्द से जल्द उनतक मदद पहुंचायी जा सके. हेमंत सरकार के इस कदम से राज्य के उन प्रवासियों के सामने एक उम्मीद जगी हुई है.

इसे भी पढ़ेंः #Lockdown : लॉकडाउन के कारण नहीं मिल रहा रोजगार, जान जोखिम में डालकर की कोयला चोरी करने की कोशिश

28 मार्च को सबसे अधिक लोगों को पहुंचायी गयी मदद

लॉकडाउन के बाद सरकार द्वारा मदद का आंकड़ा विगत 27 मार्च से 1 अप्रैल तक का है. बताया गया है कि 27 अप्रैल को कुल 1,249 फोन सीएम को मदद के लिए किया गया, जिसमें 23,916 लोगों को मदद दी गयी.

इसी तरह 28 मार्च को 5,274 लोगों ने फोन किया. वहीं 2,42,023 लोगों को मदद दी गयी. यह आंकड़ा क्रमशः 29 मार्च को 2,280-77,953, 30 मार्च को 3,256-1,18,494, 31 मार्च को 2,695-1,11,706 और 1 अप्रैल को 1,681-55,405 था.

रिपोर्ट को देखें, तो विगत पांच दिनों में 28 मार्च को सबसे अधिक फोन मदद के लिए की गयी थी. उसी दिन सबसे अधिक लोगों को सहायता भी पहुंचायी गयी.

इसे भी पढ़ेंः कॉलेजों में एडमिशन के लिए 29 प्रमुख विषयों की ही परीक्षा लेगा CBSE 

रामनवमी की सीएम ने दी बधाई, कहा ‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें’

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देशवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए लोगों को घर पर रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा कर वे सुरक्षित रहेंगे.

भगवान राम की बातों को याद करते हुए सीएम ने आशा व्यक्त की है. कहा है कि देशवासियों उनके जीवन के आदर्शों जैसे कि कर्म, कर्त्तव्य पालन, वचनबद्धता, सहजता, शालीनता, अनुशासन, उपासना, नम्रता, धीरज को अपने जीवन में अपनाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः #Corona_Crisis: पीएम मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्री से बात, कहा- मिलकर लड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button