Corona_UpdatesRanchi

रांची: बड़ी मस्जिद में रूके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 को पुलिस ने किया क्वॉरेंटाइन, खेलगांव में किया गया शिफ्ट

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद में रुके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 लोगों को रांची पुलिस ने क्वॉरेंटाइन किया है. बताया जा रहा है कि 17 विदेशी मुस्लिम ब्रिटेन और मलेशिया के रहने वाले हैं. सभी विदेशी बड़ी मस्जिद में रुके थे. उनके साथ रह रहे 2 दिल्ली, एक हैदराबाद और 2 रांची के युवकों को भी खेलगांव स्थित आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है.

इसे भी पढ़ें – देश में है लॉकडाउन और रांची प्रशासन ने मंत्री आलमगीर आलम के कहने पर बसों को दी दूसरे जिले में जाने की अनुमति

सभी विदेशी नागरिक जमात पर आये थे इंडिया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिंदपीढ़ी स्थित बड़ी मस्जिद से जिन 17 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने क्वॉरेंटाइन में भेजा है. वह सभी केंद्र सरकार की परमिशन से जमात पर आये हुए हैं. उनको गाइड करने के लिए उनके साथ भारत के पांच अन्य लोग भी थे. सभी लोगों को पुलिस ने क्वॉरेंटाइन करके रखा है. फिलहाल सभी के बारे में जानकारी ली जा रही है. उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown21: बड़े शहरों की तरह रांची से भी कामगारों का पैदल पलायन शुरू, यूपी के लिए निकल पड़े मजदूर

रांची के तमाड़ मस्जिद से भी मिले थे 11 विदेशी मुस्लिम

रांची जिला के तमाड़ स्थित राड़गांव मस्जिद में चीन और अन्य दो देशों के 11 मौलवियों को प्रशासन ने बीते 24 मार्च हिरासत में ले लिया था. इनमें चीन के तीन, किर्गिस्तान के चार और कजाकिस्तान के चार मौलवी शामिल थे.

जांच में उनके पास से मिले पहचान-पत्र के अनुसार, इनकी पहचान चीन के मा मेंनाई, ये देहाइ, मा मेरली, किर्गिस्तान के नूर करीम, नारलीन, नूरगाजिन, अब्दुल्ला और कजाकिस्तान के मिस्नलो, साकिर, इलियास के रूप में हुई थी. सभी को पुलिस ने मुसाबनी ट्रेनिंग स्कूल में क्वॉरेंटाइन के लिए भेज दिया था.

इसे भी पढ़ें – प्रभावित राज्यों से 73251व विदेशों से 911 लोग लौटे झारखंड, सिर्फ 197 की ही जांच, क्योंकि टेस्ट किट ही है कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button