
NewsWing Desk: कोरोना से देश में 12वीं मौत की खबर है. खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कोरोना के मरीज की मौत हो गयी है. मृतक की उम्र 65 वर्ष है. अब तक देश में कोरोना से 629 लोगों के संक्रमित होने और 12 लोगों की मौत हो चुकी है.
श्रीनगर के एक अस्पताल में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर को समाचार एजेंसी पीटीआइ ने जारी की है. उनके संपर्क में आये चार लोगों की जांच की गयी. सभी को कोरोना पोजिटिव पाया गया है.
#COVID19#JammuAndKashmir
Sad News : First death due to Coronavirus- 65 years old Male from Hyderpora Srinagar. Four of his contacts also tested positive yesyerday. @diprjk @MoHFW_INDIA @HealthMedicalE1— Rohit Kansal (@kansalrohit69) March 26, 2020
इसे भी पढ़ें- #Lockdown21 के बाद भी देश में तेजी से बढ़े #Corona के केस, 629 पहुंची मरीजों की संख्या
सार्वजनिक आंकड़ों से कई गुणा ज्यादा हो सकती है कोरोना मरीजों की संख्या
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार की सुबह तक मरीजों की संख्या 629 हो गयी है. यह स्थिति तब है, जब देश के अधिकांश राज्यों में अभी तक कोरोना की जांच तेजी से नहीं की जा रही है.
विशेषज्ञों का अनुमान है कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या सार्वजनिक हुए आंकड़ों से कई गुणा ज्यादा हो सकती है. इस बारे में पक्के तौर पर तभी कहा जा सकता है कि जब देश में बड़े स्तर पर कोरोना संक्रमित लोगों की जांच शुरु होगी.
इसे भी पढ़ें- #StopTheSpreadOfCorona: सरकार ने जारी किये कोरोना कंट्रोल रूम के जिलावार नंबर, संदिग्धों की दे सकेंगे जानकारी
47मरीज हो चुके हैं ठीक
देश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 47 को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. भारत में मौजूद मरीजों में 43 विदेशी मरीज भी शामिल हैं.
गौरतलब है कि इस महामारी से निपटने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. इस लॉकडाउन में लोगों को अपने-अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गयी है.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown21: प्रशासन की सख्ती के बाद भी रोजाना बाजार में उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा जा रहा ख्याल
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.
इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




