
महाराष्ट्र से लौटते समय राज्य के 50 से अधिक मजदूरों की छत्तीसगढ़ में फंसे होने की मिली थी सूचना
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने मेरा अपील पर राज्य के मजदूरों की मदद की. बता दें कि मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे कुछ लोगों को जानकारी मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने सहयोग की मांग भूपेश बघेल से की थी.
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार चिंता न करे. झारखंड के मजदूरों के लिए भोजन आदि का प्रबंध कर दिया गया है. वे जब तक बिलासपुर में हैं, उनका ध्यान रखा जायेगा. छत्तीसगढ़ शासन उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहा है.
इसे भी पढ़ें – #LockDown : बिना जानकारी के छुट्टी में थे मेराल बीडीओ, गढ़वा डीसी ने की निलंबन की अनुशंसा
यह है मामला फंसे हैं मजदूर
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी थी कि महाराष्ट्र से लौटते समय राज्य के 50 से अधिक मजदूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फंसे हुये हैं. आने-जाने की कोई सुविधा नहीं है. खाना तक इन्हें नसीब नहीं हुआ है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मांग किया था कि बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों की मदद करने की कृपा करें.
राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 181 बनाया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम को लेकर घबरायें नहीं, बल्कि सजग रहें. राज्य या राज्य के बाहर रह रहे झारखंडवासियों की मदद के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम 181 बनाया गया है. कोरोना से जुड़ी जानकारी या समस्या बताने के लिए 181 पर फोन कर अपनी बात रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – #LockDown ने बदले पढ़ाई के तरीकेः बंद के बीच रांची यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्लासेस
आज सजग रहेंगे तो कल सुरक्षित होगा
मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अनुरोध किया है कि वे मामले की गंभीरता को समझें. हम आज सजग रहेंगे, तो कल सुरक्षित रहेंगे. मुख्यमंत्री ने सभी जिला उपायुक्त एवं पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि सख्ती से लॉकडाउन का पालन हो. नियम तोड़ने वालों पर त्वरित न्यायसंगत कार्रवाई करें.
इसे भी पढ़ें – #StayAtHomeSaveLives : गांव और टोला में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंटेगा मिड डे मील का अनाज और राशि




