
Palamu: गुमला के घाघरा में शनिवार को हुई दो पुलिस वाहनों की टक्कर में एक महुआड़ांड़ (लातेहार) थाने के एक एसआइ की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिस जवान घायल हैं.
घायलों का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है. महुआडांड़ थाना में पदस्थापित एसआइ हरि प्रसाद की मौत मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.
बताया जाता है कि गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के आवरा ढलान के समीप शनिवार को पुलिस की खाली बस व बोलेरो में टक्कर हुई.
इसे भी पढ़ें : #JantaCurfew के एक दिन पहले ही गिरिडीह में पसरा रहा सन्नाटा, जैन तीर्थ मधुबन में पूजा-अर्चना एक माह बंद
कैश लाने लोहरदगा जा रहे थे जवान
बताया जाता है कि लातेहार जिले के महुआडांड़ के पुलिसकर्मी बोलेरो से महुआडांड़ बैंक के लिए कैश लाने लोहरदगा जा रहे थे.
इसी दरम्यान सिमडेगा से खाली बस प्रशिक्षण में गये जवानों को लाने के लिए नेतरहाट जा रही थी. इसी दौरान यह दुर्घटना हुई.
घायलों में हवलदार धर्मेंद्र सिंह, चालक गतरसीम केरकेट्टा, शिवचंद्र हेमरोम, दीनबंधु महतो शामिल हैं. सभी आइआरबी के जवान हैं. सभी का रांची स्थित मेडिका में इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : ग्राहक बन कर एसडीएम ने खरीदा मास्क, दुकानदार ने ज्यादा कीमत वसूली, एसडीएम ने बंद करवायी दुकान




