
Sahibganj: जिले के राजमहल उपकारा में बंद कैदियों द्वारा आपराधिक गतिविधियां की जा रही थी. जिससे जेल में बंद कैदी बाहरी दुनिया के संपर्क में रहते थे. इस बात का खुलासा सोमवार को उस वक्त हुआ, जब जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार की सुबह उपकारा में छापेमारी की.
इस दौरान उपकारा से छह मोबाइल फोन बरामद हुआ. साहेबगंज एसडीओ के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा राजमहल उपकारा में छापेमारी की गयी. अचानक छापेमारी से कैदियों के बीच हड़कंप मच गया था.
इसे भी पढ़ें – #Dhanbad मारपीट मामले में न्यूज विंग की खबर पर सीएम ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई का दिया निर्देश
गुप्त सूचना मिलने पर हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि जेल में बंद कैदी मोबाइल के माध्यम से बाहर के लोगों से बात करते हैं. फोन के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी करते हैं.
मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री राजमहल उपकारा के अंदर होने की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की. जिला प्रशासन की छापेमारी करीब साढ़े तीन घंटे तक चली. इस दौरान पुलिस को 6 मोबाइल फोन, दो चार्जर और एक इयरफोन बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें – मर रहे हैं किसान और सियासत बेशर्म होकर विधायक खरीद-फरोख्त में मगन
सभी वार्ड की ली गयी तलाशी
जिला प्रशासन द्वारा राजमहल उपकारा में छापेमारी के क्रम में सभी वार्ड एवं अन्य गोपनीय कहे जाने वाले भागों की तलाशी ली गयी. इस दौरान पुलिस की टीम ने अलग-अलग वार्ड से कैदियों के बेड से छह मोबाइल फोन, दो चार्जर एवं एक इयर फोन जब्त किया. सोमवार की सुबह 5:30 बजे से लेकर 7:30 बजे तक राजमहल उपकारा में छापेमारी की गयी.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: ओपन कास्ट में सफेदपोशों के संरक्षण में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, डर से नहीं जाते CCL सुरक्षाकर्मी




