GarhwaJharkhand

#Garhwa: एकतरफा प्यार से नाराज प्रेमिका ने की थी प्रेमी की हत्या, दो साथियों समेत गिरफ्तार

Palamu/Garhwa: एक कथित प्रेमिका द्वारा प्रेमी का गला घोंट कर मार डालने का सनसनीखेज मामला पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले से सामने आया है.

एक तरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया गया. इस सिलसिले में प्रेमिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

एकतरफा प्यार में हुई थी रविद्र की हत्या : एसपी

गढ़वा के एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि चिनियां थाना क्षेत्र रानीचेरी निवासी रविद्र सिंह उर्फ रवि (पिता शिव शंकर सिंह) की हत्या एकतरफा प्यार के चक्कर में हुई थी.

पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए रविद्र की प्रेमिका गणेशा कुमारी तथा हत्या के आरोपित छोटू कोरवा व पंकज कोरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना :  एक सप्ताह में ढाई सौ से अधिक यात्रियों ने गिरिडीह में कैंसिल कराया रेलवे का आरक्षित टिकट

घटना में प्रयुक्त दुपट्टा और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने रविंद्र की हत्या में प्रयुक्त गणेशा का दुपट्टा व उसका मोबाइल तथा छोटू कोरवा व पंकज कोरवा द्वारा उपयोग में लायी गयी मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है.

11 मार्च को मिली थी लाश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 मार्च को रविद्र सिंह का शव रानीचेरी के हथिया पत्थर जंगल से बरामद किया गया था.

इस मामले में रविंद्र के बड़े भाई रामवृक्ष सिंह ने गणेशा कुमारी, ओमकार कोरवा, सुखवीर कोरवा, प्रमोद कोरवा तथा छोटू कोरवा के विरुद्ध अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए चिनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

इस मामले का खुलासा करने के लिए एसपी द्वारा रंका के एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इस टीम द्वारा मामले का अनुसंधान करते हुए घटना में संलिप्त गणेशा कुमारी, पंकज कोरवा तथा छोटू कोरवा को गिरफ्तार किया गया.

एसपी ने बताया कि रविद्र, गणेशा के साथ एकतरफा प्यार करता था. वह अक्सर गणेशा के घर आने-जाने के साथ-साथ उसके साथ फोन पर बात किया करता था, जो गणेशा के परिजनों को नागवार लगता था.

इसे भी पढ़ें : #Corona के खतरे को देखते हुए IIT-ISM ने 31 मार्च तक बंद की सभी कक्षाएं, विदेशी छात्रों के प्रवेश पर रोक

फ़ोन कर जंगल मिलने बुलाया था

11 मार्च को रविद्र ने गणेशा को फोन कर रानीचेरी जंगल में बुलाया था. उसके व्यवहार से परेशान गणेशा ने इसकी जानकारी पंकज कोरवा तथा छोटू कोरवा को दी तथा अपनी बुआ चांदनी देवी के साथ दातुन लाने का बहाना बना जंगल पहुंची.

भागकर शादी करने को लेकर हुआ था विवाद

एसपी ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में चांदनी देवी ने पुलिस को बताया कि जंगल में पहुंचने के बाद रविद्र सिंह, गणेशा से कहने लगा कि हमदोनों कहीं भागकर शादी कर लेते हैं. क्योंकि मुझे तुम्हारे घरवाले पसंद नहीं करते. हम एक जाति के हैं भी नहीं. इस कारण तुम्हारे परिजन हमें शादी नहीं करने देंगे.

इस बात को लेकर रविद्र तथा गणेशा के बीच झगड़ा होने लगा. इसी बीच वहां पहुंचे पंकज कोरवा तथा छोटू कोरवा, गणेशा के साथ मिलकर रविद्र की जमकर पिटाई कर दी.

इसके बाद छोटू एवं पंकज ने गणेशा के दुपट्टा से रवि का गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को हथिया पत्थर के पास एक नाला में फेंककर भाग निकले.

कार्रवाई में ये थे शामिल

एसपी ने कहा कि उक्त घटना के खुलासा में एसडीपीओ मनोज कुमार के साथ-साथ चिनियां थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा, पुअनि विफई उरांव, परि.पुअनि दीपक राणा, शाबाज अंसारी एवं अभय कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: MGM अस्पताल में इलाज कराने आयी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसआइटी की टीम ने पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button