National

#MP_Crisis : सिंधिया गुट के कांग्रेस के 16 बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को फिर भेजा इस्तीफा

Bhopal :  बेंगलुरु में ठहरे सिंधिया खेमे के मध्यप्रदेश कांग्रेस के 16 बागी विधायकों ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र फिर से भेजा है.  इसमें कहा गया है कि जिस प्रकार शनिवार को इनके छह विधायक साथियों के त्यागपत्र मंजूर किये गये हैं, उसी प्रकार ये इस्तीफे भी मंजूर किये जायें.

मालूम हो कि इससे पहले प्रजापति ने छह विधायकों के त्यागपत्र शनिवार शाम को मंजूर कर लिये थे.  सिंधिया खेमे के ये छह विधायक कमलनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री भी थे.  कांग्रेस से बागी हो ये 22 विधायक पहले ही अपने त्यागपत्र दे चुके हैं लेकिन फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष ने 16 विधायकों के त्यागपत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया है.  विधानसभा अध्यक्ष को 15 मार्च को लिखे 16 विधायकों के त्यागपत्र की भाषा एक जैसी ही है.

इसे भी पढ़ें : #MP_Crisis : जयपुर से भोपाल लौटे कांग्रेस विधायकों का हुआ कोरोना टेस्ट, 16 को फ्लोर टेस्ट पर संशय   

विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष  से इस्तीफे स्वीकार करने का अनुरोध किया

रविवार को पुन: अपने त्यागपत्र भेजने वाले 16 विधायकों नाम जजपाल सिंह जज्जी, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, रणवीर सिंह जाटव,   कमलेश जाटव, गिरीराज दंडोतिया, मनोज चौधरी, ओपीएस भदौरिया, रक्षा संतराम सिरोनिया,  सुरेश धाकड़, राज्यवर्धन सिंह,   बिसाहूलाल सिंह,  हरदीप सिंह डंग,  जसमंत सिंह जाटव, मुन्नालाल गोयल, रघुराज कंषाना, और ऐदल सिंह कंषाना शामिल है.

सिंधिया के करीबी पंकज चतुर्वेदी ने बताया,इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे स्वीकार करने का अनुरोध किया है.  विधायकों ने इन त्यागपत्रों को मेल और अन्य माध्यमों से स्पीकार को भेजा है.  मालूम हो कि कांग्रेस द्वारा उपेक्षा किये जाने से परेशान होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये.

मध्यप्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था

उनके साथ ही मध्यप्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिनमें से अधिकांश सिंधिया के समर्थक हैं.  शनिवार को अध्यक्ष ने छह विधायकों के त्यागपत्र मंजूर कर लिये जबकि शेष 16 विधायकों के त्यागपत्र पर अध्यक्ष ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है.   कांग्रेस स ने अपने विधायक जयपुर से आज वापस भोपाल बुला लिये  हैं जबकि भाजपा के विधायकों के देर रात को गुरुग्राम से भोपाल लौटने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें :  #Rajya_Sabha_Election_Politics : मध्य प्रदेश के बाद गुजरात कांग्रेस में भी बगावत, पांच विधायकों ने इस्तीफा दिया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button