
NewDelhi : इटली से रविवार को भारत लाये गये 218 भारतीयों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में आईटीबीपी के सुविधा केंद्र में ले जाया गया है. इनमें अधिकतर विद्यार्थी हैं. खबरों के अनुसार एअर इंडिया की मिलान से आयी उड़ान सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची. इस उड़ान में आये समूह में 211 छात्र हैं और शेष भारतीय नागरिक हैं.
इसे भी पढ़ें : वुहान के उस लैब का दर्शन जहां #CoronaVirus पर चल रहा था खतरनाक रिसर्च
मिलान से 211 छात्रों समेत 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे
The 218 Indians who landed from Milan, Italy at Delhi airport will be shifted to Indo-Tibetan Border Police’s Chhawla camp. #coronavirus pic.twitter.com/ER6ylfLUCE
— ANI (@ANI) March 15, 2020
विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि उनमें से सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जायेगा. मुरलीधरन ने ट्वीट किया, ‘मिलान से 211 छात्रों समेत 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे. सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जायेगा. भारतीय जहां कहीं भी मुसीबत में हैं, भारत सरकार उन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, इटली सरकार, इटली में भारतीय दल, एयर इंडिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर के सहयोग के लिए उनका शुक्रिया.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक प्रवक्ता ने कहा, मिलान से लाये गये सभी 218 लोगों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला में हमारे सुविधा केंद्र में ले जाया जा रहा है. वे पृथक रहने की प्रक्रिया के तहत एक पखवाड़े तक वहां रहेंगे. इससे पूर्व इस केंद्र में चीन के वुहान से निकाल के लाये गये भारतीयों और विदेशियों के दो समूहों को रखा गया था. इनमें कुल 518 लोग शामिल थे.
प्रवक्ता ने कहा कि आईटीबीपी केंद्र में पहले की तरह ही डॉक्टर, पैरामेडिकल टीम और अन्य स्टाफ होगा. साथ ही, उनके लिए खाने, मेडिकल परीक्षण और इनडोर मनोरंजन की सुविधा होगी.
इसे भी पढ़ें : #COVID-19 : PM मोदी के प्रस्ताव पर मुहर, SAARC देश रविवार को करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंथन




