
NewDelhi : विश्व के दूसरे सबसे अमीर शख्स माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है. वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 84.4 अरब डॉलर आंकी गयी है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह अब फिलैन्थ्रॉपी पर ज्यादा फोकस करेंगे.
खबर है कि 65 साल के गेट्स ने वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे के बोर्ड को भी अलविदा कह दिया है. जान लें कि बिल गेट्स ने 2008 में ही माइक्रोसॉफ्ट के रोजाना कामकाज से खुद को अलग कर लिया था. वे पत्नी मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : #Citizenship : पांच साल में 5.8 लाख भारतीयों ने छोड़ी देश की नागरिकता, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में बसे
माइक्रोसॉफ्ट हमेशा जिदंगी में कामकाज का अहम हिस्सा बना रहेगा
उन्होंने पद छोड़ते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट हमेशा उनकी जिदंगी में कामकाज का अहम हिस्सा बना रहेगा और वह समय-समय पर लीडरशिप का रोल निभाते रहेंगे. वर्तमान में गेट्स विश्व के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं और उनकी कुल संपत्ति 84.4 अरब डॉलर है. गेट्स ने अप्रैल 1975 में माइकोसॉफ्ट की स्थापना की थी. लिंक्डइन पर अपनी विदाई को लेकर उन्होंने लिखा कि मैं अब अपनी आगे की जिंदगी दुनिया की तमाम समस्याओं को सुलझाने में बिताऊंगा.
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने #COVID-19 को आपदा घोषित किया, मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा
स्वास्थ्य, शिक्षा, क्लाइमेट चेंज जैसी समस्याओं पर काम करेंगे.
बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मदद से वह पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, शिक्षा, क्लाइमेट चेंज जैसी समस्याओं पर काम करेंगे. बर्कशायर हैथवे के बोर्ड से इस्तीफा को लेकर उन्होंने कहा कि यहां काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मैं और वॉरन बफेट साथ में काम करने के पहले से बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं.
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला जो भारतीय मूल के हैं, उनकी तारीफ में बिल गेट्स ने कहा कि मैं कंपनी के बोर्ड से अलग हुआ हूं, कंपनी से नहीं और मैं उनके साथ लगातार संपर्क में रहूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह कंपनी विकास कर रही है मैं उससे काफी खुश हूं.
इसे भी पढ़ें : शख्सियत : कौन है वो अमेरिकी महिला मिशेल बैचले, जिसने सुप्रीम कोर्ट में CAA के खिलाफ मुकदमा दायर किया है




