National

#Delhi_Violence : कांग्रेस का हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, राहुल गांधी ने कहा,  दंगों ने हिंदुस्तान की ताकत भाईचारा, एकता और प्यार को जलाया है  

NewDelhi : राहुल गांधी ने कहा है कि दंगों ने हिंदुस्तान की ताकत भाईचारा, एकता और प्यार को जलाया है. कहा कि जब राजधानी में हिंसा होती है तो दुनिया में देश की छवि खराब होती है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों के 10 दिन बाद राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बस से प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकला.  नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के समर्थन व विरोध को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद शांति बहाली के प्रयास जारी हैं.

लेकिन अब इन घटनाओं को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. बुधवार को कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचा, जिसमें राहुल गांधी भी शामिल थे.

राहुल गांधी ने ब्रजपुरी में अरुण पब्लिक स्कूल में तबाही का मंजर देखा

इस क्रम में राहुल गांधी ने ब्रजपुरी में अरुण पब्लिक स्कूल में तबाही का मंजर देखा, जिसे दंगाइयों ने जला दिया था. इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए. ब्रजपुरी में अरुण पब्लिक स्कूल के बाहर राहुल गांधी ने कहा, ये जो स्कूल है, ये हिंदुस्तान का भविष्य है और यहां पर नफरत और हिंसा ने इसे खत्म किया है. इससे किसी का फायदा नहीं हुआ है. कहा कि हिंसा और नफरत तरक्की के दुश्मन है. हिंदुस्तान को जलाया जा रहा है, उससे भारत माता का कोई फायदा नहीं है. सबको मिलकर प्यार से यहां काम करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें :  देशवासी दिल्ली दंगे में उलझे रहे और देश की संपत्तियां कौड़ियों के मोल में अडानी-अंबानी को सौंपने की तैयारी

…तो दुनिया में हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा पर चोट पहुंचती है

राहुल ने कहा, जब हिंदुस्तान में हिंसा होती है, राजधानी में हिंसा होती है तो दुनिया में हिंदुस्तान की प्रतिष्ठा पर चोट पहुंचती है. भाईचारा, एकता, प्यार हिंदुस्तान की ताकत थी और इसे यहां जलाया गया है. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेता शामिल थे. खबर लिखे जाने तक कांग्रेस नेता नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं पीड़ितों से मुलाकात कर रहे थे.

कांग्रेस का डेलिगेशन सबसे पहले चांद बांग पहुंचा और वहां दंगा पीड़तों का दर्द सुना. जान लें कि दिल्ली दंगों में 48 लोगों की जान गयी है. जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.   कांग्रेस के नेता ब्रिजपुरी में लोगों से मिले. उन्होंने अरुण पब्लिक स्कूल में तबाही का आलम देखा. इस स्कूल को दंगाइयों ने काफी नुकसान पहुंचाया था.

इसे भी पढ़ें : #Delhi_Violence : ताहिर हुसैन ने जमानत याचिका दायर की, अदालत ने एसआईटी को नोटिस जारी किया, जय श्री राम… के नारे लगे

कांग्रेस सांसद ने कहा, हम पर जबरदस्त दबाव था

प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे को लेकर कांग्रेस पर दंगों पर राजनीति करने के आरोप भी लग रहे हैं. इस पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं ने दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था, इस वजह से हम पर दबाव था. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल के सुरेश ने कहा, कांग्रेस के सांसदों ने दंगा-प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं किया था ,लेकिन आईयूएमएल और सीपीआई-लेफ्ट के सांसद दौरा कर चुके थे, इसलिए हमारे क्षेत्रों में हम पर बहुत ज्यादा दबाव था.

इसे भी पढ़ें : क्या सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री अपने लोकतांत्रिक दायित्वों से पीछा छुड़ाने का काम कर रहे हैं?

 

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button