Bihar

गया: भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े होने के आरोप में हिरासत में नौ महिलाएं, CAA-NCR का कर रही थी विरोध

Gaya: बिहार के गया जिला की पुलिस ने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के विरोध में जारी प्रदर्शन में शामिल होने आयी नौ महिलाओं को हिरासत में लिया है. इन महिलाओं पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े होने के आरोप हैं.

इसे भी पढ़ें- बिहार: 22 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, बदले गये कई जिलों के DM

चार दर्जन से अधिक नक्सलियों के विरोध मार्च में शामिल होने की मिली थी सूचना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम हिरासत में ली गयी इन महिलाओं से केंद्रीय एजेंसी पूछताछ कर रही है.

उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट मिली थी कि रविवार को कुख्यात नक्सली कमांडर संदीप यादव के निर्देश पर करीब चार दर्जन से अधिक नक्सली गया रेलवे स्टेशन परिसर आ रहे हैं, जो विरोध मार्च में शामिल होंगे.

राजीव ने बताया कि हिरासत में ली गयी महिलाओं में शामिल कलावती देवी के खिलाफ पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के आरोप में लुटुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज है. उन्होंने दावा किया कि पूछताछ में कलावती देवी ने बताया कि रुपया देकर महिलाओं को विरोध मार्च में शामिल होने के लिए लाया गया था.

इसे भी पढ़ें- गुजरातः लड़कियों के मासिक धर्म की जबरन जांच मामले में प्रिंसिपल, रेक्टर समेत चार गिरफ्तार

नक्सली शीर्ष कैडर CAA-NRC-NPR के विरोध में 

राजीव ने बताया नक्सली कमांडर संदीप यादव ने विरोध मार्च में शामिल होने के लिए कलावती देवी को निर्देश दिया था. उन्होंने बताया कि कलावती ने स्वीकार किया कि नक्सली संगठन के शीर्षस्थ कैडर सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में है. 

रविवार की शाम गया रेलवे स्टेशन परिसर से सीएए,एनपीआर और एनआरसी के विरोध में निकाला गया मार्च कटारी रोड स्थित शांतिबाग पहुंचा. शांतिबाग में पिछले कई दिनों से सीएए, एनआरसी और एनआरपी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button