
Ranchi: झारखंड में विकास कार्यों का पहिया रुक सा गया गया है. वजह सरकार का खजाना खाली होना है. पिछले करीब तीन महीने से सरकार की तरफ से किसी भी ठेकेदार को एक रुपया भी पेमेंट नहीं दिया गया है. इससे उनकी आर्थिक हालत काफी खराब हो गयी है.
बाजार में बकायदारों को पेमेंट नहीं करने की वजह से उन्हें अब बाजार से क्रेडिट पर सामान भी नहीं मिल रहा है. इसका सीधा असर विकास योजनाओं पर हो रहा है. ऐसे में अब झारखंड के सभी ठेकेदार एक होकर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- बंद हो सकती है महिलाओं के नाम से होने वाली एक रुपये में जमीन व घर की रजिस्ट्री
आंदोलन से पहले वो सरकार को समाधान के लिए एक मौका देना चाह रहे हैं. इसी बाबत झारखंड राज्य संवेदक संघ के अध्यक्ष अजय राज ने सीएमओ को एक आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने का समय मांगा है.
थोड़ा-थोड़ा पेमेंट तो करे सरकारः अध्यक्ष
न्यूज विंग से बात करते हुए झारखंड राज्य संवेदक संघ के अध्यक्ष अजय राज ने कहा कि ठेकेदार की समस्या के बारे में भी सरकार को सोचना होगा. पिछले कई महीनों से हमें हमारे काम का पेमेंट नहीं मिल रहा है. ऐसे में आखिर हम कब तक विकास योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- घूस लेते थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, कम रिश्वत पर कहा- पूरे पैसे लाना, वरना जेल में कर दूंगा बंद
राज्य में सभी ठेकेदारों की बात करें तो करीब 1000 करोड़ का बकाया हो गया है. पूरा नहीं सही सरकार थोड़ा-थोड़ा करके तो पेमेंट करे. पचास फीसदी भुगतान भी हो जाएगा तो हमारा काम हो जाएगा और सराकरी योजनाएं भी नहीं रुकेगी.
पेमेंट नहीं होने से हालात ये हो गये हैं कि हमलोग लेबर पेमेंट भी नहीं कर पा रहे हैं. जिससे मजदूरों की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब होती जा रही है. कब तक सभी क्रेडिट पर बाजार से सामान लेते रहेंगे. इसी मामले में बात करने के लिए हमने सीएमओ को एक आवेदन दिया है. सीएम से मिलने का समय मांगा है. हम मुख्यमंत्री से मिलकर हमारी समस्या को रखेंगे. हमारी स्थिति ऐसी हो गयी है कि बिना आंदोलन के समाधान नहीं निकलने वाला.




