
Potchefstroom: बांग्लादेश ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत लिया है. रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में उसने भारत को 3 विकेट (DLS) से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया.
बांग्लादेश ने पहले भारतीय टीम को 177 रनों पर ऑल आउट किया और उसके बाद इमॉन और कप्तान अकबर अली की साझेदारी के दम पर खिताब जीत लिया.
एक समय बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 102 रन था और ऐसा लग रहा था कि भारत मैच पर कब्जा कर सकता है लेकिन रिटायर्ट हर्ट होकर मैदान से बाहर गये इमॉन फिर लौटे और अकबर के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी.
इसे भी पढ़ें : #Dhanbad: सत्ता परिवर्तन के बाद झरिया में लिखी जा रही है खूनी संघर्ष की पटकथा
भारत की 12 मैचों में पहली हार
भारतीय अंडर 19 टीम की वर्ल्ड कप में यह 12 मैचों में पहली हार है. इससे पहले भारतीय टीम 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्ट इंडीज से हारी थी.
बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत
बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की. 178 रन का स्कोर बड़ा नहीं था और बांग्लादेश ने इसे हासिल करने में कोई जल्दी भी नहीं दिखायी.
परवेज इमॉन और तनजीद हसन ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े. दोनों ने भारतीय बोलर्स को शुरुआती कामयाबी से रोका.
इसे भी पढ़ें : शर्म के आंकड़ेः राज्य के 45.3 फीसदी बच्चे कुपोषित, बिहार, यूपी के बाद देश में सबसे अधिक
बिश्नोई की फिरकी ने जगायी थी उम्मीद
भारत की उम्मीद को रवि बिश्नोई ने जगाया. उन्होंने पहले तनजीद को आउट किया और उसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट लिये.
उन्होंने कुल चार विकेट लिये और एक समय पर बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 102 रन हो गया.
इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद अब 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में हेमंत सरकार




