
Ayodhya : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद अयोध्या के संत समाज इसका विरोध कर रहा है. इसे लेकर अयोध्या के संतों ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाई है.
जान लें कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने आरोप लगाया है कि अयोध्यावासी संत-महंतों का ट्रस्ट के माध्यम से अपमान किया गया है.
इसे भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला दान, मोदी सरकार ने नकद में दिया एक रुपया
ट्रस्ट में अयोध्यावासी संत-महंतों की अवहेलना की गयी है
उन्होंने कहा कि जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया, उनका इस ट्रस्ट में कहीं कोई नामो-निशान तक नहीं है. नृत्य गोपाल दास ने कहा कि जो ट्रस्ट बना है, उसमें अयोध्यावासी संत-महंतों की अवहेलना की गयी है.
गुरुवार को संत समाज की होने वाली बैठक में हम निर्णय लेंगे. बैठक महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम राम दास छावनी में होगी. महंत नृत्य गोपाल दास के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में अयोध्या के संत आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
इसे भी पढ़ें : #DelhiElection: चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, 8 फरवरी को होगी वोटिंग-11 को काउंटिंग
ट्रस्ट को मानने के लिए तैयार नहीं
इससे पूर्व महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने कहा कि हम इस ट्रस्ट को मानने के लिए तैयार नहीं हैं. ट्रस्ट में वैष्णव समाज के संतों का अपमान किया गया है. उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी.
ट्रस्ट में शामिल हुए अयोध्या राजपरिवार के विमलेश मोहन प्रताप मिश्रा को उन्होंने राजनीतिक व्यक्ति करार दिया. कहा कि वे तो बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.
इनका राम जन्म भूमि से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसे लोगों को क्यों राम जन्मभूमि ट्रस्ट में जगह दी गयी है. कमल नयन दास ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के समय ही कानून बना था कि वैष्णव ही राम जन्म भूमि का अध्यक्ष होगा.
इसे भी पढ़ें : #Parliament में बोले मोदी, 20 साल से गालियां सुन रहा हूं, खुद को गाली प्रूफ बना दूंगा, देश के टुकड़े करने की बात की जा रही है…




