National

तमिल सुपरस्‍टार #Rajinikanth का CAA को समर्थन, कहा, हमें समझायें, कैसे इस कानून से मुस्लिमों को बाहर निकाला जायेगा

Chennai :  CAA से देश के मुस्लिमों पर कोई खतरा नहीं है.  कोई हमें समझायेगा कि बंटवारे के दौरान भारत में रहने का फैसला करने वाले मुस्लिमों को यह कानून कैसे बाहर करेगा?

CAA भारत के किसी भी नागरिक को प्रभावित नहीं करेगा.
तमिल सुपरस्‍टार रजनीकांत ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA )को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन करते हुए यह बात कही है.

इसे भी पढ़ें :  PM ने किया राम मंदिर ट्रस्ट बनाने का ऐलान, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा नाम

   रजनीकांत ने NPR को बेहद जरूरी करार दिया

रजनीकांत ने कहा कि अगर नागरिकता कानून 2019 देश के मुस्लिमों को किसी भी तरह से प्रभावित करेगा तो उनके लिए आवाज उठाने वाला मैं पहला व्‍यक्ति होऊंगा. साथ ही रजनीकांत नेशनल पॉप्‍यूलेशन रजिस्‍टर (NPR) का भी समर्थन किया.

उन्‍होंने कहा कि  NPR बहुत जरूरी है. इसके जरिये देश से बाहर के लोगों की पहचान सुनिश्चित की जायेगी. कहा कि यह भी साफ हो गया है कि नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटिजंस (NRC) फिलहाल पूरे देश में लागू नहीं किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों पर प्रियंका ने पूछा- क्या हम अब भी लोकतंत्र हैं या नहीं

कुछ राजनीतिक दल लोगों को CAA के खिलाफ भड़का रहे हैं

तमिल सुपरस्‍टार रजनी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल अपने सियासी हित साधने के लिए आम लोगों को  CAA के खिलाफ भड़का रहे हैं. जान लें कि पूर्व में भी रजनीकांत नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा पर चिंता जता चुके हैं.

कहा था कि हिंसा और दंगे से किसी भी समस्‍या का समाधान नहीं निकाला जा सकता है. लोगों को एकजुट रहना चाहिए. साथ ही देश की सुरक्षा और कल्‍याण को दिमाग में रखना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : टेस्ला के मालिक #Elon_Musk ने एक महीने में कमाये  94,500 करोड़,  टेस्ला के शेयर  86 प्रतिशत बढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button