
Ranchi: स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित सिपाही बृजेश तिवारी ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या करने का बाद खुद आत्महत्या की कोशिश की. बृजेश ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
फिलहाल वह किसी भी तरह का बयान देने में सक्षम नहीं है. पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है. घटना का सूचना मिलने के बाद पुलिस बृजेश के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गौरतलब है कि बृजेश तिवारी और उसका परिवार सदर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर बडगाई में रहता था. बृजेश स्पेशल ब्रांच में चालक के पद पर कार्यरत है.
इसे भी पढ़ें- #Budget2020: वित्त मंत्री के लाल बहीखाते पर देश की नजर, आज 11 बजे पेश होगा बजट
शुक्रवार देर रात दिया घटना को अंजाम
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही बृजेश तिवारी ने शुक्रवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया. उसने हथौड़े से मारकर अपनी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या कर दी.

हत्या के बाद उसने खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की, हालांकि उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सिपाही बृजेश तिवारी ने शराब के नशे में इस घटना का अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें- जामिया गोलीबारी: CAA विरोधी प्रदर्शनों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियां मानता था आरोपी
घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं
सिपाही बृजेश तिवारी ने किस वजह से अपनी पत्नी और दोनों बच्चे की हत्या की है अब तक इसकी कोई स्पष्ट रूप से जानकारी सामने नहीं आयी है. बृजेश मूल रूप से पलामू जिले के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी गढ़वा जिले की रहने वाली है.
इधर घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी गयी है. सूचना मिलते ही परिजन रांची के लिए निकल गये हैं. पुलिस का मानना है कि परिजनों से पूछताछ में शायद घटना के पीछे की वजह के बारे में कुछ पता चल सके. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है.




