
New Delhi: आर्थिक मोर्चे पर लगातार घिर रही मोदी सरकार शनिवार 1 फरवरी को बजट पेश करेगी. महंगाई की मार, आर्थिक संकट की समस्या और गिरती जीडीपी के बीच मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेगी.
दिन के 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करेंगी. वहीं बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी प्रतिक्रिया देंगे.
वहीं इस बजट से मिडिल क्लास और व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें हैं. जानकारी के मुताबिक किसानों और मिडिल क्लास के लिए इस बजट में कुछ बड़े ऐलान किये जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- टल गयी निर्भया के दोषियों की फांसी, डेथ वारंट पर रोक
मोदी सरकार के आर्थिक सर्वे में क्या
मोदी सरकार ने शुक्रवार को आर्थिक सर्वे पेश किया. लोकसभा में इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन पटल पर रखा. इस सर्वे रिपोर्ट में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई अहम आंकड़े पेश किए गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में GDP ग्रोथ रेट 6-6.5 फीसदी के बीच रहेगी.
That’s the #EconomicSurvey, in a nutshell….
Graphics courtesy : KBK#EconomicSurvey2020 pic.twitter.com/jqHEZNEqni
— PIB India (@PIB_India) January 31, 2020
इसे भी पढ़ें- जामिया गोलीबारी: CAA विरोधी प्रदर्शनों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियां मानता था आरोपी
संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6-6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. जीडीपी को लेकर चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 0.5 से 1 फीसदी तक अधिक है. इकोनॉमी सर्वे में चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान है.
Economic Survey projects economic growth at 6% to 6.5% in 2020-21; Survey asks Government to deliver expeditiously on reforms. pic.twitter.com/QHKn9PcZ4D
— ANI (@ANI) January 31, 2020
सर्वे की कुछ मुख्य बातें
- सर्वे में इस बात पर जोर दिया गया कि आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिये चालू वित्त वर्ष के राजकोषीय घाटा लक्ष्य में ढील देनी पड़ सकती है.
- आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2020-2025 के बीच सरकार इंफ्रा सेक्टर में 102 लाख करोड़ का निवेश करेगी.
- सर्वे रिपोर्ट में सलाह दी गई है कि अगले तीन साल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1.4 ट्रिलियन डॉलर यानी 100 लाख करोड़ के निवेश की जरुरत है ताकि इकोनॉमी की ग्रोथ में यह बाधा न बने.
- आर्थिक सर्वेक्षण में देश में व्यवसाय करने को आसान बनाने के लिए और सुधार करने का आह्वान किया गया है.
- सर्वे रिपोर्ट में सलाह दी गयी कि नया कारोबार शुरू करने, संपत्ति पंजीकरण, कर भुगतान और अनुबंधों के प्रवर्तन को सुगम करने के लिए उपाय करने की जरूरत है.
- आर्थिक समीक्षा में सरकारी बैंकों की संचालन व्यवस्था में सुधार तथा भरोसा कायम करने के लिए और अधिक सूचनाएं सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करने पर जोर दिय़ा गया है.




