BiharNational

#DelhiElection के लिए BJP ने लोजपा और जदयू से किया गठबंधन

New Delhi: भाजपा और राजग के उसके भागीदार जद(यू) और लोजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन कर लिया है. गठबंधन करने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश भर में ‘‘मजबूत’’ राजनीतिक संदेश जायेगा.

इसे भी पढ़ें- जेवीएम के बीजेपी में विलय का रोड़ा बन रहे प्रदीप यादव भी हो सकते हैं पार्टी से बेदखल!

जदयू दो और लोजपा एक सीट पर लड़ेगी चुनाव

भाजपा 70 विधानसभा सीटों में 67 पर चुनाव लड़ रही है जबकि लोकजनशक्ति पार्टी एक और जनता दल (यूनाइटेड) दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

हालांकि, भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मतभेद का हवाला देते हुए भगवा पार्टी के साथ गठबंधन में दिल्ली का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पहली बार राजग के भागीदार साथ मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन से दिल्ली में उत्साह पैदा हुआ है. जद(यू) और लोजपा का बिहार में जनाधार है, दोनों दल दिल्ली में 67 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर : गर्माया आयुष्मान कार्ड  के बावजूद बच्चे की मौत का मामला, सीएम ने दिये जांच के आदेश

कहां से कौन उम्मीदवार खड़ा

जद(यू) उम्मीदवार शैलैंद्र कुमार बुराड़ी से जबकि एससीएल गुप्ता पार्टी के टिकट पर संगम विहार से चुनाव लड़ेंगे. सीमापुरी आरक्षित सीट से लोजपा उम्मीदवार संतलाल चावरिया को उतारा गया है.

जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के मंत्री संजय झा ने पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली में प्रचार करेंगे. लोजपा संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान समेत अन्य नेता भी प्रचार करेंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button