
Palamu : पलामू जिले में मंगलवार से नवम वर्ग की परीक्षा प्रारंभ हुई. झारखंड अधिविद परिषद द्वारा आयोजित इस वार्षिक परीक्षा में भारी अव्यवस्था देखने को मिली. संबंधित सामग्री और जगह के अभाव में छात्र-छात्राओं ने फर्श पर बैठकर परीक्षा लिखी.
वहीं कॉलेज और स्कूल के बाहर भेड़ बकरियों की तरह परीक्षा देने पर छात्रों को मजबूर होना पड़ा.
इसे भी पढ़ेंः अब #Private_Doctors भी सदर अस्पताल रांची में मरीजों का करेंगे इलाज
3 सौ छात्र-छात्राओं को बैठना पड़ा फर्श पर
जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय हैदरनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. यहां कुल 412 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें करीब 300 विद्यार्थियों को फर्श पर परीक्षा देना पड़ रहा है.
परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक से बैठने की व्यवस्था की मांग की थी, मगर उन्होंने संसाधन उपलब्ध नहीं होने की बात कही. परीक्षार्थियों ने बताया कि ठंढ के इस मौसम में बगैर दर्री और चटाई जमीन पर बैठ कर परीक्षा देने में काफी परेशानी हो रही है.
इसे भी पढ़ेंः केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में सीटू का प्रदर्शन, सरकार के विरोध में लगाये नारे
सरकार से नहीं मिली पुस्तक, बाजार में भी उपलब्ध नहीं
उत्क्रमित मवि मोहम्मदगंज के 312 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र 15 किलो मीटर दूर हैदरनगर होने से परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली. उन्होंने बताया कि मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय है.
मुख्यालय सहित आस पास कई विद्यालय भी हैं. बावजूद उनका परीक्षा केंद्र हैदरनगर करना किसी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है. उन्होंने जैक के इस निर्णय को तुगलकी फरमान की संज्ञा दी है. विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें अबतक सरकार द्वारा किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई है.
बाजार में भी किताबें नहीं मिलती हैं. उन्होंने किसी तरह पढ़ाई की है.
शिक्षक मिले लेकिन संसाधन नहीं
केंद्राधीक्षक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने उपस्कर व गार्डिंग कार्य के लिए शिक्षकों की मांग बीइइओ से की है. उन्होंने शिक्षक तो उपलब्ध करा दिया, मगर उपस्कर की व्यवस्था नहीं की. विद्यालय में जो संसाधन उपलब्ध हैं, उसी में परीक्षा ली जा रही है.
उन्होंने बताया कि उमवि मोहम्मदगंज के 312 व बालिका उवि हैदरनगर के 100 परीक्षार्थी इस केंद्र में शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंः ढुल्लू महतो की आय से अधिक संपत्ति मामले में HC ने ED और IT से मांगा जवाब




