
New Delhi: जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी की कमान मिली है, उन्हें बीजेपी का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की.
Jagat Prakash Nadda elected unopposed as the National President of Bharatiya Janata Party (BJP) pic.twitter.com/ek5PlEZ2sE
— ANI (@ANI) January 20, 2020
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे. नोमिनेशन करने का आखिरी समय दिन के 12.30 बजे तक था. जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था. जिसके बाद राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा को बीजेपी का 11वां अध्यक्ष घोषित किया गया.
इसे भी पढ़ेंःबिहार के बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में मास्टर माइंड ब्रजेश ठाकुर सहित 19 दोषी करार
छात्र राजनीति से नड्डा ने की थी शुरूआत
गौरतलब है कि जेपी नड्डा को पिछले वर्ष जुलाई में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. यह इस बात का संकेत था कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के नेता संगठन के शीर्ष पद के लिए संभावित पसंद हैं.
#WATCH Jagat Prakash Nadda takes over as National President of Bharatiya Janata Party (BJP) after being elected unopposed. pic.twitter.com/ZzADQd3WOX
— ANI (@ANI) January 20, 2020
जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और RSS के जरिए पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करते आए हैं. नड्डा ने राजनीति में शुरूआत छात्र राजनीति से की थी. संगठन में उनका दशकों पुराना अनुभव, आरएसएस से उनकी नजदीकी और स्वच्छ छवि उनकी ताकत है.
इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand: सट्टेबाजी का बढ़ता काला बाजार, कहीं हत्या तो कहीं आत्महत्या के शिकार हो रहे युवा
नड्डा तीन साल तक इस पद पर रहेंगे. इस दौरान दिल्ली के बाद बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु समेत कई बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं, जो उनके लिए बड़ी चुनौती होगी.
नड्डा 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी थे, जहां पार्टी को सपा और बसपा के महागठबंधन से कड़ी चुनौती थी.
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की. आम चुनावों में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राज्य संभालने के अलावा नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे. वह संसदीय बोर्ड के एक सदस्य रहे हैं जो कि पार्टी का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है.
इसे भी पढ़ेंःभाजपा का तंज, 22 दिन के शासनकाल में मुख्यमंत्री को दिल्ली दरबार में पांच बार लगानी पड़ी है हाजिरी




