ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा: धारदार हथियार से मारकर शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chatra: पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने डमौल गांव के रहने वाले 50 वर्षीय तुलसी सिंह की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया. बताया जा रहा है कि तुलसी ओझा गुनी का काम करता था. वहीं उसकी हत्या किस वजह से हुई इसके पीछे की वजह सामने नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें- #NirbhayaCase: दोषी मुकेश के बचने के सभी रास्ते बंद, राष्ट्रपति ने खारिज की दया याचिका

ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी

तुलसी सिंह का शव शुक्रवार को ग्रामीणों ने नावाडीह पावर सब स्टेशन के पीछे तालाब के पास देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. तुलसी सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं.

तुलसी सिंह के शव को देखने के बाद ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी थी. पुलिस ने भी स्थानीय लोगों से पूछताछ की.

जिससे यह बात साफ हो गयी है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से मारकर की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और हत्या के पीछे की वजह जानने में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा हमलाः पूछा- देवेंद्र सिंह को कौन खामोश कराना चाहता है?

हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं

तुलसी सिंह की धारदार हथियार से मारकर हत्या करने के मामले में अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आयी है. हालांकि इस मामले में यह आशंका जतायी जा रही है कि तुलसी सिंह ओझा गुनी का काम करता था और इसी वजह से उसकी हत्या की गयी होगी.

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है. अपराधियों की खोज की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button